फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat Lok Sabha: Julana was ahead in voting, Sonipat lagged, 62.4 percent voting took place

सोनीपत लोकसभा: मतदान में जुलाना रहा आगे, सोनीपत पिछड़ा, 62.4 फीसदी हुआ मतदान

Sat, 25 May 2024 11:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 25 May 2024 11:55 PM IST
सार

सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में 62.4 फीसदी मतदान हुआ है। वर्ष 2019 में हुए चुनाव में 70.72 फीसदी मतदान हुआ था। शाम सात बजे तक जुलाना में सबसे अधिक 68.2 फीसदी तो सोनीपत में सबसे कम 57.3 फीसदी मतदान हुआ। 

विज्ञापन
Sonipat Lok Sabha: Julana was ahead in voting, Sonipat lagged, 62.4 percent voting took place
मतदान पूर्ण होने के बाद मोहाना में बने स्ट्रोंग रूम में पहुंचे कर्मचारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा में लोकसभा चुनाव में सोनीपत संसदीय क्षेत्र की नौ विधानसभाओं में महज 62.4 फीसदी मतदान हो पाया। यह साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के मुकाबले 8.32 फीसदी कम रहा। पांच साल पहले सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में 70.72 फीसदी मतदान हुआ था। लोकसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 68.2 फीसदी मतदान जुलाना तो सबसे कम 57.3 फीसदी सोनीपत में हुआ।

विज्ञापन

सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया था। शाम सात बजे तक लोकसभा क्षेत्र में 62.4 फीसदी मतदान हुआ।

वर्ष 2019 के मुकाबले सोनीपत लोकसभा की सभी नौ विधानसभाओं में मतदान प्रतिशत में गिरावट आई है। शनिवार को हुए मतदान में लोकसभा क्षेत्र में दोपहर 2 बजे तक 37.9 प्रतिशत मतदान हुआ था। तेज धूप भी मतदान में बाधा बनी। 3 बजे तक एक घंटे में महज 3.5 प्रतिशत ही मतदान हुआ जबकि 3 से 4 बजे के बीच 5.5 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन


5 बजे तक यही स्थिति रही और 50.6 प्रतिशत ही मतदान हो सका। यही हाल सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से जुड़े जींद विधानसभा क्षेत्र का रहा। जींद में केवल 65.12 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि 2019 में 71.9 प्रतिशत मतदान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि 2019 में भी जून में ही चुनाव हुए थे, लेकिन इस बार तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा। सोनीपत की सभी छह सीटों पर मतदान का प्रतिशत 5 से 13 प्रतिशत तक कम रहा है। ऐसे में सोनीपत के छह हलकों में 60.88 फीसदी मतदान रहा। शहर के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्र में मतदान अधिक हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed