फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat: Junior engineer suspended for not handling electricity complaint

Sonipat: बिजली शिकायत न निपटाने पर कनिष्ठ अभियंता निलंबित, उपमंडल अभियंता के तबादला के आदेश

Fri, 21 Apr 2023 08:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 21 Apr 2023 08:09 PM IST
सार

जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कार्रवाई की। बैठक में 15 पंजीकृत शिकायतें रखी गईं, इसमें से 11 का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया।

विज्ञापन
Sonipat: Junior engineer suspended for not handling electricity complaint
बिजली निगम अधिकारियों के खिलाफ शिकायत देता पीड़ित - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में बिजली शिकायतों का समाधान न करने के मामले में शुक्रवार को बिजली निगम के कनिष्ठ अभियंता को निलंबित कर दिया। साथ ही उपमंडल अभियंता के तबादले के आदेश दिए। गढ़ी घसीटा के युवक का आरोप था कि पांच साल से उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही।

विज्ञापन


वहीं उनकी पड़ोसी महिला ने रोते हुए शिकायत सुनाई। इस पर मंत्री मूलचंद शर्मा ने कनिष्ठ अभियंता व उपमंडल अभियंता पर कार्रवाई के आदेश दिए। बैठक में 15 पंजीकृत शिकायतें रखी गईं, इसमें से 11 का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया।
विज्ञापन


गढ़ी घसीटा निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि उन्होंने पुराना मीटर बदलने की शिकायत बिजली निगम के कनिष्ठ अभियंता को दी थी, मौके पर उनका मीटर नहीं बदला गया। सिर्फ कागजों में ही उनका मीटर बदला गया, उनका बिल लगातार औसत आधार पर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वह पांच साल से इस समस्या से परेशान हैं। इस पर मंत्री ने जांच की तो पता चला कि कनिष्ठ अभियंता नीरज पांच साल से लगातार इसी क्षेत्र में हैं। गढ़ी घसीटा निवासी राजबाला ने बताया कि उनका पुराना बिल नए बिल में जुड़कर आ रहा है।


उसने कई बार शिकायत की लेकिन उसकी कहीं सुनवाई नहीं हुई। वे एसडीओ से भी मिली, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर मंत्री मूलचंद शर्मा ने कार्रवाई करते हुए बिजली निगम के कनिष्ठ अभियंता नीरज को निलंबित कर दिया। औद्योगिक क्षेत्र सब डिविजन के उपमंडल अभियंता विक्की गहलावत के तबादले के आदेश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed