{"_id":"586168da4f1c1b8640eec12f","slug":"sonipat-jail-mobile-jamer-in-foure-distric","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश की चार कारागार में नहीं बजेगी मोबाइल की घंटी, जल्द लगेंगे जैमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश की चार कारागार में नहीं बजेगी मोबाइल की घंटी, जल्द लगेंगे जैमर
अमर उजाला ब्यूरो, सोनीपत।
Updated Tue, 27 Dec 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश की चार कारागारों में मोबाइल की घंटी पूरी तरह से बंद हो जाएगी। इसके लिए जेल महानिदेशक यशपाल सिंह सिंघल की पहल पर चार कारागारों में जल्द ही जैमर लगा जाएंगे। सात करोड़ की लागत से खरीदे गए इन जैमर की मदद से जहां सोनीपत और झज्जर जेल को पूरी तरह से जैमर युक्त बनाया जाएगा, वहीं अंबाला और गुरुगांव जेल में संवेदनशील क्षेत्र को कवर किया जाएगा। जैमर लगाने के लिए तकनीकी टीम ने चारों जेलों का सर्वे कर लिया है। अब जल्द ही इन्हें लगाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
अक्सर प्रदेश की जिला कारागारों मोबाइल फोन मिलने की शिकायत मिलती रहती है। मोबाइल फोन से बंदी कारागार के अंदर से ही रंगदारी मांगने तक का काम करते हैं। इतना ही नहीं मोबाइल फोन का प्रयोग कर बदमाश जेल ब्रेक जैसी वारदात को अंजाम दे देेते हैं। ऐसे में कारागार में मोबाइल की घंटी न बज सके इसके लिए लंबे समय से प्रयास किए जा रहे हैं। अब चार जिलों में यह योजना साकार होने जा रही है। प्रथम चरण में चार जिलों में जैमर लगाने के बाद अन्य 15 जिलों में भी जैमर लगाने की प्रक्रिया पर काम किया जाएगा।
कारागार में सुरक्षा को लेकर सभी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में चार कारागारों में सात करोड़ की लागत से जैमर लगाए जा रहे हैं। सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। वहीं, कारागार में मोबाइल मिलने पर कठोर कार्रवाई का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
यशपाल सिंह सिंघल, पुलिस महानिदेशक (जेल)