फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, huda rate of sector

हुडा के सेक्टरों में 4 से 9.5 हजार तक बढ़े जमीन के दाम

Tue, 02 May 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। Updated Tue, 02 May 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
sonipat, huda rate of sector
हुडा कार्यालय - फोटो : bureau
जिले में जमीन की खरीद फरोख्त कम होने पर जहां जमीन के सर्किल रेट 28 प्रतिशत तक कम किए हैं, वहीं हुडा के सेक्टरों में जमीन के दामों में भारी बढ़ोतरी की गई है। हुडा के सेक्टरों में 2017-18 के लिए जमीन के रेट की लिस्ट जारी कर दी गई है। रेट लिस्ट जारी होने से पहले लग रहा था कि प्रशासन के सर्किल रेट की तरह हुडा के सेक्टरों में भी जमीन के रेट में गिरावट आएगी, लेकिन लोगों की सोच के विपरीत रेट में 4 से 9.5 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर के आधार पर बढ़ा दिए गए। हुडा मुख्यालय से यह रेट लिस्ट जारी की गई है। हुडा के सेक्टरों में सर्किल रेट बढ़ने से वहां प्लाट खरीदने वालों में कमी आने की बात कही जा रही है, क्योंकि पहले ही रेट ज्यादा होने के कारण काफी प्लाट बिना बोली लगे रह जाते थे।
विज्ञापन

सेक्टर 23 में सबसे कम तो सेक्टर 12 में सबसे ज्यादा बढ़े दाम
हुडा मुख्यालय की ओर से सबसे कम रेट सेक्टर 23 में बढ़ाए गए हैं। हुडा का यह सेक्टर सबसे बड़ा है। जहां पहले प्लाट के रेट 13 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर थे, वहां अब बढ़ाकर 17 हजार रुपये कर दिए गए है। इस सेक्टर में जमीन के रेट सबसे कम बढ़ाए गए है, क्योंकि यह महलाना व ककरोई रोड के बीच में पड़ता है। वहीं, दिल्ली रोड पर पड़ने वाले सेक्टर 12 में जहां अभी तक 17 हजार 500 रुपये प्रति वर्ग मीटर का रेट था, वहीं अब 27 हजार रुपये कर दिया गया है। इस सेक्टर में सबसे ज्यादा रेट बढ़ाए गए है, क्योंकि जिस जगह पर यह बना हुआ है। वहां सबसे ज्यादा विकास होने की उम्मीद है और यह जीटी रोड की तरफ पड़ता है।
विज्ञापन

यहां का रेट सबसे ज्यादा
शहर में हुडा का सबसे पुराना सेक्टर 14 है। जहां पहले 21 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर के रेट थे, जिसको इस बार 30 हजार रुपये कर दिया गया है। इस तरह सेक्टर 14 ऐसा है, जहां हुडा के सबसे ज्यादा रेट है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि वह सबसे पॉश सेक्टर में माना जाता है, क्योंकि कॉमर्शियल व रेजीडेंसियल दोनों ही लोकेशन काफी बेहतर है। इसके बाद सेक्टर 15, सेक्टर 15 सेकेंड, सेक्टर 15 थर्ड, सेक्टर 15 फॉर्थ सभी में 29 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर का रेट है। इन सभी जगह पहले केवल 20 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर का रेट था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

जीटी रोड के आरजीईसी में सबसे कम रेट
हुडा की ओर से राई गांव के सामने राजीव गांधी एजूकेशन सिटी बनाई गई है, जहां प्लाट काटे गए हैं। वहां प्लाट के रेट सबसे कम 16 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर रखे गए हैं। इसके अलावा सेक्टर 13 पार्ट में 20 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर रहेंगे। सेक्टर 7 व 8 में रेट 18 हजार रुपये वर्ग मीटर की जगह 25 हजार तक पहुंचा दिए गए हैं। वहीं, सेक्टर 19 में 25 हजार और सेक्टर 58 में 20 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर के रेट तय किए गए हैं।

हुडा के प्लाटों की नई रेट लिस्ट जारी कर दी गई है। यह रेट लिस्ट मुख्यालय से जारी की गई है और उसके आधार पर ही आगे से प्लाट की बिक्री होगी। रेट में काफी बढ़ोतरी की गई है और जिस सेक्टर में जितने प्लाट की डिमांड है, उसके आधार पर रेट बढ़ाए गए हैं।
-विकास ढांडा, एस्टेट ऑफिसर हुडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed