फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, good news, not purchase items for surgery, new orders

सर्जरी कराने के लिए बाहर से नहीं लाना पड़ेगा सामान, अस्पताल देगा हर सुविधा

Thu, 02 Feb 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। Updated Thu, 02 Feb 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
हड्डी रोगियों को ऑप्रेशन कराने के लिए बाहर से सामान नहीं खरीदना पड़ेगा। सिविल अस्पताल में हड्डी रोगियों को अब सर्जरी के लिए पूरा सामान मिलेगा। स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय की ओर से सिविल सर्जन को इस संदर्भ में गाइडलाइन जारी कर दी गई है। हड्डी टूटने पर प्लास्टर से लेकर ऑप्रेशन के दौरान प्रयोग होने वाले सामान की खरीद करने के लिए सिविल सर्जन ने अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को आदेश दिए हैं। जल्द ही एक कमेटी का गठन करके ऑर्थोपेडिक सर्जरी के लिए सामान खरीदा जाएगा।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में हर माह करीब एक से डेढ़ हजार ऑर्थोपेडिक मरीज आते हैं। इनमें हाथ व पैर की हड्डी टूटने पर रॉड या प्लेट डलवाने के लिए मरीजों आते हैं। सर्जरी कराने के लिए मरीजों को बाहर से सामान खरीदना पड़ता है। ऑर्थोपेडिक सर्जरी के सामान अस्पताल में उपलब्ध न होने पर मरीज को बाजार से खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ता है। सामान को खरीदने के लिए मरीज को हजारों रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं। गरीब मरीज को ऑर्थोपेडिक सर्जरी के लिए पैसे की किल्लत होती थी तो उसे अस्पताल से पीजीआई रोहतक या फिर दिल्ली रेफर कर दिया जाता था। इससे मरीज को और भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन

मुख्यालय जारी करेगा बजट
हड्डी मरीजों की समस्याओं को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय की ओर से गाइडलाइन जारी की गई है कि हड्डी ऑप्रेशन के लिए मरीज को बाहर से सामान न मंगवाया जाए। अस्पताल में ऑर्थोपेडिक सर्जरी के सामान को खरीदने के लिए बजट का प्रपोजल तैयार कर मुख्यालय भेज दिए जाए। मुख्यालय की ओर से बजट जारी होने के बाद अस्पताल में सामान की मरीज को समय पर इसकी सुविधा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच से 25 हजार का खरीदना पड़ता है सामान
हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. एसपी शर्मा ने बताया कि मुख्यालय की ओर से बजट जारी होने के बाद ऑप्रेशन के लिए चयनित मरीजों को किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। बाजार में सर्जरी के सामान की कीमत पांच से 25 हजार रुपये तक है। अस्पताल में सामान उपलब्ध होने पर मरीज को हजारों रुपये खर्च करने पर परेशानी दूर हो जाएगी।

ऑर्थोपेडिक सर्जरी के लिए अस्पताल में ही मरीजों को सामान उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यालय की ओर से जारी गाइडलाइन पर संज्ञान लेते हुए मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को आदेश दिए गए हैं कि वे जल्द ही एक कमेटी का गठन तक सामान की खरीद करवाएं।
डॉ. जसवंत सिंह पूनिया, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed