फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat: Girl dies in collision between two bikes, three injured including mother and brother

Sonipat: दो बाइक की टक्कर में बच्ची की मौत, मां-भाई सहित तीन घायल

Sun, 15 Oct 2023 09:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 15 Oct 2023 09:31 PM IST
सार

बच्ची के नौ वर्षीय भाई की हालत गंभीर होने पर पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। गांव महमूदपुर के पास बाइकों की टक्कर के बाद ग्रामीण एकत्रित हो गए थे।

विज्ञापन
Sonipat: Girl dies in collision between two bikes, three injured including mother and brother
गांव महमूदपुर के पास बाइकों की टक्कर के बाद एकत्रित ग्रामीण। - फोटो : पाठक

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के गोहाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर के पास दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई टक्कर में 11 साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसकी मां-भाई और बुआ का बेटा घायल हो गए। घायलों को खानपुर कलां स्थित बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में दाखिल किया गया। वहां से बच्ची के नौ वर्षीय भाई को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। सदर थाना पुलिस ने फुफेरे भाई के बयान पर दूसरी बाइक के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


मूलरूप से गांव नसीरपुर फिलहाल गोहाना के शिव नगर निवासी समुंद्र ने सदर थाना गोहाना पुलिस को बताया कि वह अपनी मामी रीना, ममेरी बहन स्नेहा (11) व ममेरे भाई यश (9) के साथ बाइक पर सवार होकर ननिहाल गांव जागसी में ज्योति लगाने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन


उसकी बाइक पर मामी व ममेरे भाई-बहन बैठे थे। जब वह गांव महमूदपुर के स्टेडियम के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे बाइक सवार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में चारों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार युवक मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में घायल चारों को बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने स्नेहा को मृत घोषित कर दिया। यश की गंभीर हालत देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया, जबकि उसका और मामी का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।


पुलिस ने समुंद्र के बयान पर बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सदर थाना गोहाना के प्रभारी इंस्पेक्टर वजीर सिंह ने कहा कि दूसरे बाइक चालक का पता लगाकर उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed