{"_id":"58a89a0e4f1c1bdf6ad84418","slug":"sonipat-gang-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुस कर नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुस कर नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो राई।।
Updated Sun, 19 Feb 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
थाना मुरथल के अंतर्गत एक गांव में घर में घुसकर नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता के बयान पर दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पीड़िता के पिता ने थाना मुरथल पुलिस को शिकायत दी कि वह पत्नी के साथ रात को अपने घर पर सोया हुआ था, वहीं दूसरे कमरे में उसकी पुत्री सो रही थी। शुक्रवार देर रात अचानक उसे शोर की आवाज सुनाई दी तो उसकी आंख खुल गई। उसने पाया कि दो युवक उसके घर से भाग रहे हैं। इसी दौरान उसकी पुत्री ने बताया कि उसके साथ गलत काम हुआ है। तभी उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित लड़की के पिता के बयान पर एक नामजद व एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।