फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, daek zone three block

डार्क जोन में तीन ब्लाक के 182 गांव, किसान नहीं लगा सकेंगे ट्यूबवेल

Thu, 04 May 2017 12:11 AM IST
भूपेंद्र धुरान सोनीपत।
भूपेंद्र धुरान सोनीपत। Updated Thu, 04 May 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
जिले के तीन ब्लॉक के 182 गांवों के किसान अब खेतों की सिंचाई के लिए ट्यूबवेल नहीं लगवा सकेंगे। इसके लिए सरकार ने सोनीपत, राई व गन्नौर को डार्क जोन घोषित कर दिया है। वहीं, डार्क जोन को लेकर कृषि व बिजली निगम के अधिकारी आमने-सामने आ गए हैं। कृषि विभाग के एडीओ के अनुसार डार्क जोन में बिजली निगम किसानों को ट्यूबवेल के कनेक्शन नहीं दे सकता। वहीं, बिजली निगम के एसई ने कहा कि डार्क जोन के लिए अभी तक उन्हें कोई नोटिफिकेशन नहीं मिला है। इससे विभाग अब भी किसानों को ट्यूबवेल के कनेक्शन दे रहा है।
विज्ञापन

गोहाना भी आ सकता है डार्क जोन में
प्रदेश सरकार की ओर से अप्रैल माह में सोनीपत, राई व गन्नौर ब्लॉक को पानी का स्तर गिरने के कारण डार्क जोन में शामिल किया गया है। इन तीनों ब्लॉकों में 182 गांव शामिल हैं। गोहाना भी जल्द डार्क जोन में शामिल किया जा सकता है। वहीं, कथूरा व मुंडलाना ब्लॉक को सेफ रखा गया है। गन्नौर में भू-जल स्तर 10.5 मीटर, सोनीपत में 7 व राई में 9.69 मीटर तक नीचे पहुंच गया है। ऐसे में इन ब्लॉकों में किसानों की ओर से नए ट्यूबवेल लगाए जाते हैं और उनसे भू-जल दोहन किया जाता है तो स्थिति ज्यादा भयानक हो सकती है। इस कारण ही अब इन ब्लाक में नए ट्यूबवेल नहीं लग सकते हैं तो उसके लिए बिजली विभाग की ओर से नए कनेक्शन देने पर भी पाबंदी है। इसके अलावा भू-जल स्तर सुधारने के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों को किसानों में जागरूकता फैलाने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

गन्नौर के ये गांव डार्क जोन में
इस ब्लॉक के गांव अगवानपुर, आहुलाना, अटैल, बाई, बजाना कलां, बजाना खुर्द, बलि कुतुबपुर, बड़ी, बड़ौत, बेगा, खेड़ी, भाखरपुर, भावड़, भिगान, भोगीपुर, भोरा रसुलपुर, भूरी, बुलंदपुर, चंडौली, चटिया देवा, चिरस्मी, दबरपुर, धतूरी, दातौली, दुभेटा, गन्नौर रुरल, गढ़ी खेड़ी, घसौली, गुम्मड़, हसनपुर, जफरपुर, कैलाना, कामी, खेड़ी गुज्जर, खेड़ी तगा, खिजरपुर अहीर, खुबड़ू, कुराड़, लड़सौली, मराजरा, मनक माजरा, मैना, मिमारपुर माजरी, मोई, नया बांस, पबनेरा, पलड़ा, पांची गुजरान, पांची जाटान, पुगथला, पुरखास धिरान, पुरखास राठी, रहमाना, राजपुर, राजलूगढ़ी, राम नगर, रसलपुर, समसपुर, सनपेड़ा, सरढ़ाना, सिटावली, सैंया खेड़ा, शाहपुर तगा, शेखुपुरा, टेहा, तेवड़ी, उदेसीपुर व उमेदगढ़ पंचायत शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनीपत ब्लॉक के ये गांव शामिल
इस ब्लाक के अहमदपुर, असदपुर, बागड़ू, बैंयापुर, बंदेपुर, बड़ौली, बड़वासनी, बसौदी, बधाना, बादशाहपुर माजरी, बख्तावरपुर, भटाना, भठगांव डूंगरान व भठगांव माल्याण, बोहला, चटियाओलिया, चिटाना, देवड़ू, दीपालपुर, दोदवा, फाजिलपुर, गढ़ी बख्तावरपुर, गढ़ शहजानपुर, गुहणा, हरसाणा खुर्द, हुल्लाहेड़ी, जगदीशपुर, जाहरी, जैनपुर, जाजी, जुआं, कबीरपुर, ककरोई, करेवड़ी, खिजरपुरजट, किलोहड़द, किशोरा, कुमासपुर, लहराड़ा, लोहारी टिब्बा, महीपुर, माहरा, मोहाना, मुकीनपुर, मुरथल, नैना तातारपुर, नांदनौर, नांगल खुर्द, पिनाना, रायपुर, नसीरपुर खुर्द, रतनगढ़, रेवली, रोलदलतीपुर, सलीमपुर ट्राली, सलीमपुर माजरा, सांदल कलां, सांदल खुर्द, शादीपुर, शाहपुर तुर्क, सोनीपत रुरल, ताजपुर, ताजपुर तिहाड़ कलां व तिहाड़ खुर्द, थैरय्या, टिकोला व उल्देपुर गांव शामिल हैं।
राई ब्लॉक के ये गांव शामिल
राईब्लॉक के अबासपुर, अकबरपुर बारोटा, असवारपुर, अटेरना, औरंगाबाद, बढ़खालसा, बढ़मलिक, बाकीपुर, बाजीपुर सबौली, बहालगढ़, बोहापुर, बिंदरौली, छिनौली, छतेहरा, दहिसरा, गढ़ी बाला, गढ़ मिर्कपुर, हलालपुर, हसनपुर, शामाबाद, जगदीशपुर, जठेड़ी, जाजल, जाटी खर्द, जाटी कलां, जाखौली, जिंझौली, झुंडपुर, जोशी चौहान, जोशी जाट, खटकड़, खेड़ी मनाजात, खेवड़ा, खुर्मपुर, कुंडली, लिवान, लाडपुर, मनौली, लिवासपुर, मल्ला माजरा, मोहम्दाबाद, नाहरा, नाहरी, मुनीरपुर, नांगल कलां, नसीरपुर बांगड़, नाथुपुर, पबसरा, पलड़ा, राई आदि गांव शामिल हैं।
न यमुना में पानी, न नहरों में समय पर
न यमुना में पानी है और न समय पर नहरों में पानी आ रहा है। अब सरकार ने डार्क जोन घोषित कर किसानों के लिए ट्यूबवेल पर भी पाबंदी लगा दी है। ऐसे में अब किसानों को खेती करने में परेशानी का सामना करना होगा। किसानों के पास खेती के लिए केवल पुराने ट्यूबवेल ही बचे हैं, लेकिन जिस तरह से भू-जल स्तर गिरता जा रहा है, उससे लग रहा है कि वह ट्यूबवेल भी जल्द ठप हो जाएंगे।  
सरकार की ओर से सोनीपत, राई व गन्नौर ब्लॉक को डार्क जाने में घोषित किया गया है क्योंकि गन्नौर में 10.5 मीटर, सोनीपत में 7 व राई में 9.69 मीटर तक पानी का स्तर कम हुआ है। ऐसे में इन ब्लॉकों में बिजली निगम किसानों को ट्यूबवेल लगाने के लिए कनेक्शन नहीं दे सकता। विभाग की ओर से किसानों व आम जन को पानी के स्तर के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

-देवेंद्र कुहाड़, एडीओ कृषि विभाग।       
सरकार की ओर से अभी तक निगम के पास डार्क जोन का कोई नोटिफिकेशन नहीं मिला है। एक बार इसके बारे में केवल जिक्र हुआ था, लेकिन कोई आदेश जारी नहीं हुए। इसलिए निगम की ओर से किसानों को ट्यूबवेल के लिए कनेक्शन दिए जा रहे हैं।
-एसएन शर्मा, एसई बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed