फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat: Cough syrup making company violated rules and regulations, show cause notice issued

जानलेवा कफ सिरप: दवाओं के निर्माण से लेकर एक्सपायरी डेट तक में गड़बड़ी, कंपनी का लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश

Mon, 10 Oct 2022 10:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुंडली, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुंडली, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 10 Oct 2022 10:46 PM IST
सार

दवा कंपनी का लाइसेंस रद्द करने की तैयारी है। 7 दिन में जवाब मांगा गया है। कंपनी के अंदर दवा में प्रयोग किए जा रहे साल्ट तक परीक्षण की व्यवस्था नहीं थी। 

विज्ञापन
Sonipat: Cough syrup making company violated rules and regulations, show cause notice issued
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

अफ्रीकी देश गाम्बिया में बच्चों की मौत के बाद जांच में सामने आया कि सोनीपत में कफ सिरप बनाने वाली मेडेन फार्मास्युटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने दवा बनाने में नियम-कायदों तक का उल्लंघन किया है। 66 बच्चों की मौत के बाद चर्चा में आई सोनीपत की दवा कंपनी पर तेजी से शिकंजा कसा जा रहा है। अब सामने आया है कि कंपनी की कई दवाइयों पर न केवल निर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) तिथि नदारद है, बल्कि वैधता (एक्सपायरी) डेट में भी गड़बड़ी की गई है।

विज्ञापन


इतना ही नहीं दवा में इस्तेमाल किए जा रहे साल्ट के परीक्षण तक की व्यवस्था कंपनी में नहीं थी। इसके आधार पर अधिकारियों ने कंपनी का निर्माण लाइसेंस तत्काल रद्द करने की सिफारिश की है। बताया जा रहा है कि सैंपल की जांच रिपोर्ट आते ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भारत की चार दवाइयों को जानलेवा घोषित किया है। यह चारों दवाइयां बच्चों की खांसी से संबंधित हैं। इनका निर्यात किया जाता है। गत दिनों कई देशों में कफ सिरप पीने के बाद बच्चों की हालत गिड़ने लगी थी। गाम्बिया में 66 बच्चों की मौत हो गई थी। डब्ल्यूएचओ की तरफ से चेतावनी देने के बाद से चल रही जांच प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी की दवाइयों की जांच करने पहुंची केंद्र व राज्य की टीमों को कई खामियां मिली हैं। खामियों के लिए कंपनी को नोटिस जारी किया गया है। कारण बताओ नोटिस का कंपनी को सात दिन में जवाब देना होगा। नोटिस में कहा गया है कि जो खामियां मिली हैं उनके आधार पर मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस रद्द क्यों नहीं किया जाए।

यह भी पढ़ें : अबकी दिवाली बिना पटाखों वाली: हरियाणा में पटाखे बनाने, चलाने और बेचने पर बैन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सख्त

सूत्रों की माने तो हरियाणा और केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन, गाजियाबाद की टीम को कई खामियां मिली हैं। मेडेन फार्मास्युटिकल्स कंपनी ने सिरप पर बैच नंबर तक सही नहीं अंकित किया था। इसके साथ ही दवाइयों में निर्माता का नाम, निर्माण और वैधता की तिथियों में भी मानकों का पालन नहीं किया गया है।

अधिकारियों ने पाया कि प्रोपलीन ग्लाइकोल की गुणवत्ता परीक्षण तक की व्यवस्था कंपनी में नहीं थी। कंपनी ने डायथिलीन ग्लाइकोल और एथिलीन ग्लाइकोल के लिए प्रोपलीन ग्लाइकोल की क्वालिटी टेस्टिंग नहीं की थी। इनके मानक पूरे नहीं होने से कफ सिरप पीने वाले की मौत हो सकती है। 

सूत्रों की माने तो जांच में सामने आया है कि प्रोपलीन ग्लाइकोल सितंबर 2021 की निर्माण तिथि और सितंबर 2023 की वैधता तिथि के साथ सिरप में इस्तेमाल किया गया था, लेकिन वैधता तिथि नवंबर, 2024 बताई गई है।

कंपनी को नोटिस जारी
पूरे मामले में कोई भी अधिकारी बोलने के लिए तैयार नहीं है। सूत्रों का दावा है कि कंपनी को एक सप्ताह का नोटिस दिया गया है। इस वैधानिक प्रक्रिया के पूर्ण होते ही कंपनी का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। इसके साथ ही दवाइयों के सैंपल की रिपोर्ट में गड़बड़ी मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 


अधिकारियों पर हो सकती है कार्रवाई 
देश में इस्तेमाल के साथ ही निर्यात होने वाली सभी दवाइयों की गुणवत्ता का पालन कराने की जिम्मेदारी ड्रग कंट्रोलर की होती है। वह स्थानीय ड्रग इंस्पेक्टर व क्षेत्रीय ड्रग इंस्पेक्टर की मदद से विधिवत जांच कराते हैं। इस कंपनी के मामले में कई नियमों का पालन नहीं किया गया है। ऐसे में जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो सकती है। 

इस पूरे मामले की जांच ड्रग कंट्रोलर ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) की टीम कर रही है। इसकी जांच डीसीजीआई कर रही है तो हम इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं कर सकते हैं। -मनमोहन तनेजा, राज्य औषधि नियंत्रक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed