फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat: Businessman returning from election campaign dies in accident

Sonipat: चुनाव प्रचार से लौट रहे कारोबारी की हादसे में मौत, दो साथी घायल, कार पर अनियंत्रित होकर पलटा कैंटर

Thu, 23 May 2024 10:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गन्नौर, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गन्नौर, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 23 May 2024 10:16 PM IST
सार

जीटी रोड पर बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के पास कार पर अनियंत्रित होकर कैंटर पलट गया। इस हादसे में दिल्ली के कारोबारी की मौत हो गई।

विज्ञापन
Sonipat: Businessman returning from election campaign dies in accident
कारोबारी जगमोहन सहगल का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के गन्नौर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (जीटी रोड) पर बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के निकट अनियंत्रित कैंटर कार पर पलट गया। इससे कार में दबने से दिल्ली के कारोबारी की मौत हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों कुरुक्षेत्र सीट से प्रत्याशी सुशील गुप्ता के चुनाव प्रचार थमने के बाद दिल्ली लौट रहे थे।

विज्ञापन


बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के निकट वह तीनों हादसे का शिकार हो गए। सूचना के बाद बड़ी थाना पुलिस ने मौके पर क्रेन बुलवाई और कैंटर के नीचे दबी कार को बाहर निकलवाकर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


दिल्ली के पंजाबी बाग निवासी जगमोहन सहगल (67) कारोबारी थे। वह पंजाबी बाग निवासी जितेंद्र व पानीपत निवासी रामलाल के साथ कुरुक्षेत्र में लोकसभा प्रत्याशी सुशील गुप्ता के चुनाव प्रचार में हिस्सा लेने गए थे। चुनाव प्रचार थमने के बाद वीरवार को वह तीनों कार से वापस दिल्ली लौट रहे थे। वह जब बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के पास पहुंचे तो अचानक से एक तेज रफ्तार कैंटर संतुलन बिगड़ने से उनकी कार पर पलट गया। हादसे में जगमोहन सहगल कार में फंस गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जितेंद्र व रामलाल भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों से हादसे की सूचना मिलने पर बड़ी थाना प्रभारी महेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों की मदद से घायल जितेंद्र व रामलाल को कार बाहर निकाल कर अस्पताल भिजवाया। वहीं जगमोहन सहगल के शव को कार से बाहर निकलवाया। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से भाग गया।


रामलाल को ज्यादा चोट होने के कारण चिकित्सक ने नागरिक अस्पताल से उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया। परिजन रामलाल को लेकर दिल्ली के एक निजी अस्पताल ले गए। बड़ी थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed