फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, bus strike

दिन में दो बार हुआ रोडवेज का चक्का जाम, भटकते रहे यात्री

Mon, 10 Apr 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। Updated Mon, 10 Apr 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
sonipat, bus strike
रोडवेज का चक्का जाम कर कर्मचारियों की ओर से डिपो के मेन गेट पर जड़ा गया ताला। - फोटो : bureau
प्रदेश सरकार की ओर से प्राइवेट बसों को परमिट देने के विरोध में रोडवेज की ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने सोमवार को दिन में दो बार रोडवेज का चक्का जाम किया। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बस डिपो के गेट पर ताला भी जड़ा। यूनियन प्रधान ने कहा कि जब तक स्टेट कमेटी के आदेश नहीं होंगे, रोडवेज का चक्का जाम रहेगा। चक्का जाम होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा और उनको प्राइवेट बसों में सफर करना पड़ा।
विज्ञापन

पिछले दरवाजे से दे रही परमिट
डिपो प्रधान रणबीर सिंह मलिक, विक्रम सिंह यादव व जगदीश गहलवात ने कहा कि सरकार पिछले दरवाजे से प्राइवेट बसों को परमिट दे रही है। सरकार ने पहले 3519 निजी परमिट देने की कोशिश की, जब उनका कर्मचारियों ने एकजुट होकर विरोध किया तो परमिट को रद किया गया। इसके बाद किलोमीटर स्कीम पर परमिट देने की कोशिश की, जब विरोध होने लगा तो उसको भी बंद कर दिया गया। अब विभाग के अधिकारियों ने इस स्कीम को दोबारा चालू करना शुरू कर दिया, जिससे कर्मियों में रोष बना हुआ है। इससे कर्मचारियों में रोष है। कमेटी ने सुबह दो घंटे के लिए रोडवेज का चक्का जाम किया। उन्होंने बताया दिन में स्टेट कमेटी की चंडीगढ़ में विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक हुई, जिसमें सहमति नहीं बनी। जिससे कमेटी की तरफ से रोडवेज का चक्का जाम करने के दोबारा से आदेश मिले। इससे कमेटी ने शाम चार बजे दोबारा रोडवेज का चक्का जाम कर दिया। वहीं, मेन गेट पर ताला भी जड़ा। सरकार ने जल्द ही परमिट देने का कार्य बंद नहीं किया तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल करने पर मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदार सरकार होगी। इस मौके पर रामपत गोरड़, नवीन राणा, नरेश मलिक, जगमोहन आंतिल, जसमेर, प्रमोद मलिक, राजपाल, बलवान, सज्जन पाल, मुकेश दहिया, सतेंद्र, मंजीत, रमेश मलिक आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्राइवेट बसों की रही चांदी
दिन में दो बार रोडवेज का चक्का जाम होने से यात्री भटकते रहे। उन्हें अपने गंतव्य तक जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। रोडवेज की सेवा न मिलने के कारण यात्री निजी बसों व अन्य वाहनों में जाने के लिए विवश हुए। इस कारण प्राइवेट बस चालकों की चांदी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed