फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, bus restart on 6 rootes

छह ग्रामीण रूटों पर रोडवेज सेवा बहाल

Sun, 05 Feb 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। Updated Sun, 05 Feb 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
आरक्षण आंदोलन के चलते जिले के 18 ग्रामीण रूटों पर बंद रोडवेज बसों में से छह रूटों पर बसों की सेवा को विभाग ने बहाल कर दिया है। विभाग ने यात्रियों की परेशानी को देखते हुए यह फैसला लिया है। इन पांचों रूटों पर दिनभर रोडवेज की बसें आवागमन करेंगी, जबकि सभी ग्रामीण रूटों पर रात का ठहराव अभी बंद रहेगा। अधिकारियों के अनुसार जल्द ही अन्य रूटों पर भी सेवा बहाल कर दी जाएंगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जाट आरक्षण संघर्ष समिति द्वारा सात मांगों को लेकर प्रदेश के 18 जिलों में धरना दिया जा रहा है। इस दौरान कोई आपत्तिजनक स्थिति पैदा न हो, इसके लिए स्थानीय पुलिस के अलावा पैरामिलिट्री फोर्स को भी तैनात किया गया है। फ्लैग मार्च निकालने व धरनास्थल तक जाने सहित सुरक्षात्मक दृष्टि के लिए प्रशासन ने 33 रोडवेज बसें फोर्स को दी हैं। रोडवेज के बेड़े में पहले ही बसों की कमी थी। अब फोर्स को 33 बसें देने के बाद बेड़े में बसों की ज्यादा कमी हो गई। इसके चलते विभाग ने 18 ग्रामीण रूटों पर बसों को बंद करना पड़ा था। इन रूटों पर बसें बंद होने के बाद हर रोज यात्रा करने वाले करीब छह हजार यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। यात्रियों को परेशानी देखते हुए अब विभाग ने छह रूटों पर दोबारा बस सेवाओं को बहाल कर दिया है। इससे इन रूटों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

इन रूटों पर की गई दोबारा बसें चालू
विभाग ने छह ग्रामीण रूटों पर दोबारा बसों की सेवा बहाल कर दी है। इनमें पबनेरा, घसौली, फरमाणा, जखौली, बेगा व मलिकपुर रूट शामिल हैं। इन रूटों पर करीब दो हजार यात्री हर रोज यात्रा करते हैं। ये बसें केवल दिन के  समय आवागमन करेंगी, जबकि रात के समय ग्रामीण रूटों पर कोई बस नहीं जाएगी और न ही रात में गांवों में ठहराव करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन रूटों पर बंद रहेंगी बसें
छह रूटों पर बसें चालू होने के बाद अब करीब एक दर्जन रूटों पर बसें बंद रहेंगी। इनमें उमेदगढ़, नरेला, मंडोरा, खुर्मपुर, मकीनपुर, राठधना, बड़ौली, नांदनौर, सरढ़ाना, कटवाल, गुहणा, भैंसवाल कलां व रिढ़ाऊ रूट शामिल हैं।

यात्रियों को नहीं आने दी जाएगी परेशानी
आरक्षण आंदोलन के चलते 18 ग्रामीण रूटों पर बंद बसों में से छह रूटों पर दोबारा बसों को चालू कर दिया गया है। इसके अलावा जिन रूटों पर निर्धारित बसें नहीं चल रहीं वहां लंबी रूट की बसों के फेरे लगवाएं जा रहे हैं। बसों की कमी के चलते भी प्रशासन द्वारा यात्रियों को पूरी सुविधा दी जा रही है। रोडवेज की ओर से यात्रियों को ग्रामीण रूटों पर कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
-कर्मबीर गहलावत, डीआई, रोडवेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed