फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, Bitude receptacle and the scandal could not identify the bodies, police, locked files

संदूक और बिटौड़े कांड में शवों की शिनाख्त तक नहीं कर सकी पुलिस, फाइल की बंद

Wed, 18 Jan 2017 11:46 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत Updated Wed, 18 Jan 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
जिले के दो चर्चित दोहरे हत्याकांड के खुलासे में नाकाम रही पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट लगाकर उनकी फाइल को बंद कर दिया है। पुलिस का डेढ़ साल में उन हत्याकांड के खुलासे के आसपास पहुंचना तो दूर की बात रही, बल्कि शवों की शिनाख्त तक नहीं कर सकी। यह दोनों ही मामले वर्ष 2015 में हुए थे। इनमें ताऊ देवीलाल पार्क के पास संदूक कांड हुआ, जिसमें संदूक के अंदर युवक-युवती के नग्न शव मिले थे। वहीं, दहिसरा के बिटौड़े में मिले दो अधजले शवों की गुत्थी भी पुलिस नहीं सुलझा सकी है। वहीं पुलिस ने अपनी नाकामी छुपाने को लिए इन फाइलों को बंद करवा दिया है। बेशक दोनों मामले राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में रहे, लेकिन उसके बावजूद सोनीपत पुलिस के हाथ कोई ऐसा क्लू नहीं लगा, जिससे इन घटनाओं से पर्दा उठाया जा सकता।
विज्ञापन

संदूक में बंद मिले थे युवक-युवती के शव
मुरथल पुलिस ने 6 अप्रैल 2015 को हाईवे पर कुमासपुर स्थित देवीलाल पार्क के बाहर संदूक के अंदर युवक-युवती के शव बरामद किए थे। दोनों की हत्या कर उन्हें यहां फेंका गया था। मामले में ऑनर किलिंग की आशंका दिख रही थी। युवती हाथों में मिली चूड़ियों को देखकर नवविवाहित लग रही थी औैर उसके शरीर पर कोई वस्त्र नहीं मिला था। शव पर चोट के निशान थे और शव को जलाने का भी प्रयास किया गया था। इतना ही नहीं युवक का शव बाक्स में नहीं आने पर उसे पैरों का तेजधार हथियार से काटकर उन्हें बाक्स में डाला गया था। पुलिस इन शवों की शिनाख्त भी नहीं कर सकी। हत्या से पर्दा उठाना तो बहुत दूर की बात है।
विज्ञापन

बिटौड़े से बरामद हुए अधजले शव
गांव दहिसरा में 15 जून 2015 को रामनिवास के खेतों में दो युवतियों के जलते हुए शव बरामद किए थे। शवों को बिटौड़े के बीच डालकर जलाया गया था। शव बुरी तरह से जल चुके थे। मामले को आनर किलिंग से भी जोड़कर देखा गया था। पुलिस इन शवों की शिनाख्त कर पाने में नाकाम रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्लोजर रिपोर्ट के साथ धूमिल हुई उम्मीद
पुलिस ने इन दोनों ही मामलों को अनट्रेस मानकर इनकी क्लोजर रिपोर्ट पेश कर दी है। इससे अब इन मामलों से पर्दा उठने की उम्मीद भी धूमिल हो गई है। दोनों ही मामले राष्ट्रीय स्तर की चर्चा में रहे थे। सोनीपत पुलिस नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो तक भी गई थी।

वारदात के बाद से पुलिस ने दोनों ही मामलों में सबसे शवों की शिनाख्त के लिए हर संभव प्रयास किया था। उसके बावजूद कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी थी। इसके चलते इनकी क्लोजर रिपोर्ट पेश कर दी गई।
-ओमप्रकाश, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed