फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat becomes a hub of illegal weapons, 200 country made pistols recovered in 6 months

Sonipat News: अवैध असलहों का गढ़ बना सोनीपत, 6 माह में 200 देसी पिस्तौल बरामद

Thu, 26 Jun 2025 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 26 Jun 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Sonipat becomes a hub of illegal weapons, 200 country made pistols recovered in 6 months
विज्ञापन


सोनीपत। कहना गलत नहीं होगा कि सोनीपत अवैध असलहों की खपत का गढ़ बन गया है। लूट, हत्या जैसे संगीन अपराध भी इन्हीं असलहों से हो रहे हैं। छह माह में जिले में दो सौ से अधिक आरोपियों को अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 235 देसी पिस्तौल बरामद हुई हैं।
खासतौर से अपना दबदबा कायम करने के लिए युवाओं में अवैध असलहा रखने का शौक बढ़ रहा है। अवैध देसी पिस्तौल आसानी से उपलब्ध होने की वजह से अपराध भी बढ़ रहे हैं। जिले में किस तरह अवैध असलहों की खपत होती है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक महीने में सबसे ज्यादा 315 बोर की देसी पिस्तौल बरामद की गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को मुठभेड़ में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। उनके पास से भी पांच देसी पिस्तौल बरामद की गई हैं। अवैध असलहा रखने का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल तो भेज दिया जाता है, मगर पुलिस वहां तक नहीं पहुंच पाती है जहां से अपराधियों को देसी पिस्तौल मुहैया होती है। इसी वजह से अवैध असलहा बनाकर बेचने वालों के हौसले बुलंद हैं। गैंगस्टर आसानी से असलहे खरीदने में सफल हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसी राज्यों तक फैला असलहा तस्करों का नेटवर्क
अवैध असलहों की तस्करी करने वालों का नेटवर्क पड़ोसी राज्यों तक फैला है। 315 बोर की देसी पिस्तौल आठ से 15 हजार रुपये में मिल जाती है, जबकि 32 बोर की देसी पिस्तौल 10 से 20 हजार रुपये में अपराधी हासिल कर लेते हैं। अवैध असलहा बनाने वालों और फिर उनकी सप्लाई करने की जिम्मेदारी अलग-अलग लोगों को होती है।
अपराधी उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में अवैध असलहा बनाने वालों के संपर्क में रहते हैं। असलहा तस्करों का नेटवर्क इतना मजबूत है कि पुलिस का तंत्र उसे पूरी तरह से तोड़ने में सफल नहीं हो पा रहा है।

हाल के दिनों में बरामद हुए अवैध असलहा
25 जून : दो देसी पिस्तौल के सात दो आरोपी पकड़े गए
24 जून : मुठभेड़ में चार बदमाश पकड़े गए पांच पिस्तौल बरामद
28 मई : अलग-अलग थाना क्षेत्र में छह देसी पिस्तौल बरामद
27 मई : तीन आरोपी अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार
15 मई : पांच देसी पिस्तौल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
11 मई : देसी पिस्तौल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
छह माह में पकड़े गए आरोपी-210
छह माह में बरामद देसी पिस्तौल -325
अवैध असलहा बनाने और बेचने वालों को सूचीबद्ध किया जा रहा है। उनके पूरे नेटवर्क को तोड़ा जाएगा।अवैध असलहा ही अपराध में प्रयुक्त होते हैं। गिरफ्तार आरोपियों से विस्तार से पूछताछ की जाती है कि उन्होंने असलहा कहां से खरीदा है। -नरेंद्र कादियान, पुलिस उपायुक्त (अपराध), सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article