सोनीपत बार एसोसिएशन: राजीव दहिया को दूसरी बार मिली बार की चौधर, कमल हुड्डा को 253 मतों से हराया
अभिषेक खत्री उप प्रधान, वीरेंद्र सिंह दूहन सचिव, नवीन आंतिल कोषाध्यक्ष तो किरण सह सचिव बनी है। चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी राजेंद्र दहिया ने सभी पदों पर विजेताओं की घोषणा की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बार के उप प्रधान पद पर अभिषेक खत्री, कोषाध्यक्ष पद पर नवीन आंतिल व सह सचिव पद पर किरण बाल्याण ने जीत दर्ज की है। चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी राजेंद्र दहिया ने सभी पदों पर विजेताओं की घोषणा की।
शुक्रवार को सोनीपत एसोसिएशन के लिए सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान हुआ। शाम करीब साढ़े 8 बजे मतगणना के बाद विजेताओं की घोषणा की गई। प्रधान पद पर राजीव दहिया ने 653 वोट प्राप्त किए। दूसरे नंबर पर रहने वाले कमल हुड्डा को 400 वोट मिले।
तीसरे स्थान पर रहे सतीश 27 वोट मिले। प्रधान पद के लिए कुल 1106 अधिवक्ताओं ने मतदान किया, जिनमें 26 मत रद्द हुए। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर नवीन आंतिल ने जीत दर्ज की। उन्होंने 528 वोट लिए। उनके प्रतिद्वंद्वी विद्यासागर को 489 वोट मिले।
सोनीपत बार चुनाव में सचिव बने वीरेंद्र दूहन खुशी जताते हुए। संवाद
सचिव पद के थे सर्वाधिक 8 प्रत्याशी, वीरेंद्र दूहन ने मारी बाजी
बार चुनाव में सबसे अधिक चर्चा इस बार सचिव पद की रही, जिस पर आठ प्रत्याशी मैदान में थे। अधिवक्ता वीरेंद्र दूहन ने 35 वोट से बाजी मार ली। दूसरे नंबर पर रहने वाली कुसुम दहिया को 180 वोट मिले। विजय इंदौरा को 169, अंकित त्यागी को 153, दिनेश अत्री को 133, मनोज दहिया को 130, गौरव सैनी को 53 व अनिल आंतिल को मात्र 38 मत मिले।
सह सचिव और उप प्रधान पद के लिए सबसे ज्यादा मत हुए रद्द
बार चुनाव में उप प्रधान पद पर अभिषेक खत्री ने 383 वोट लेकर जीत दर्ज की। दूसरे नंबर पर रहे सोनू भारद्वाज को 335 वोट मिले। इस पद के लिए कुल 1106 मत पड़े, जिनमें से 64 मत रद्द हो गए। वहीं, सह सचिव पद पर किरण बाल्याण ने 682 मत हासिल कर जीत दर्ज की। जबकि दूसरे नंबर पर रही भारती सैनी को 359 मत मिले। इस पद के लिए कुल 1106 मत पड़े थे, जिनमें से 65 रद्द हुए।
गोहाना बार एसोसिएशन में चुनाव के बाद खुशी व्यक्त करते नवनिर्वाचित पदाधिकारी। संवाद
गोहाना बार में दूसरी बार एक तरफ जीत दर्ज कर प्रधान बने वीरेंद्र भनवाला
गोहाना बार एसोसिएशन के चुनाव में वीरेंद्र भनवाला ने 257 वोट प्राप्त कर एक तरफा 227 वोट से जीत दर्ज की है। वीरेंद्र भनवाला दूसरी बार गोहाना बार एसोसिएशन के प्रधान बने हैं। चुनाव में उनके प्रतिद्वंद्वी कुलदीप शर्मा को 30 वोट मिले। सचिव पद पर नरेंद्र सिंह ने 154 वोट लेकर जीत दर्ज की। उन्होंने 133 वोट लेने वाले मंजीत लठवाल को 21 वोट से हराया। अन्य पदों पर सर्वसम्मति बन गई थी। जिसमें उप प्रधान के लिए अजीत सिंह, कोषाध्यक्ष के लिए दीपक पूनिया तथा लाइब्रेरी इंचार्ज के लिए योगेश कुमार को चुना गया।
गन्नौर बार एसोसिएशन के नवचयनित प्रधान गौरव त्यागी के साथ साथी अधिवक्ता। संवाद
गौरव त्यागी के सिर पर सजा गन्नौर बार प्रधान का ताज
गन्नौर बार एसोसिएशन के चुनाव में गौरव त्यागी ने जीत दर्ज की। एसोसिएशन के 191 में से 180 सदस्यों ने मतदान किया। गौरव ने 12 वोट के अंतर से जीत दर्ज की। गौरव त्यागी को 96 वोट व उनके प्रतिद्वंद्वी अरुण पहल को 84 वोट मिले। सचिव पद के लिए जितेंद्र डांगी 112 वोटों के साथ चुने गए, उनके विपक्षी अंकित को 67 वोट मिले। 1 वोट रद्द हो गई। उप प्रधान पद के लिए जगबीर अत्री अपने विपक्षी अशोक सैनी को 6 वोट से हराकर जीत दर्ज की। कोषाध्यक्ष पद के लिए योगेश को 93 वोट मिले उन्होंने अपने विपक्षी राजीव को 6 वोटों से हराया। सह सचिव पद पर बिजेंद्र पहल को सर्वसम्मति से चुना गया।
खरखौदा बार चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद कार्यकारिणी सदस्य अपने समर्थक अधिवक्ताओं के साथ। संवाद
खरखौदा में सुरेश दहिया बने प्रधान
खरखौदा बार एसोसिएशन चुनाव में सुरेश दहिया ने प्रधान पद पर जीत हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुरेंद्र को तीन वोट से हराया। सुरेश दहिया को 37 और सुरेंद्र को 34 वोट मिले। राम भगत को 28 मत लेकर तीसरे स्थान पर रहे। खरखौदा बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में कुल 103 मतदाताओं में से 100 ने मतदान किया। 53 मत लेकर अरुण गहलावत उप प्रधान बने और 44 मत लेकर ललित दहिया सचिव बने। जबकि सह सचिव व कोषाध्यक्ष के लिए एक-एक ही नामांकन आया था। जिसमें सचिन पाराशर सहसचिव व प्रवीन कुमार कोषाध्यक्ष बने।