{"_id":"58a1f7e04f1c1b5a33d8500d","slug":"sonipat-bad-paneer-and-butter-in-two-hotels-of-gt-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीटी रोड के दो होटलों का पनीर व मक्खन मिलावटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीटी रोड के दो होटलों का पनीर व मक्खन मिलावटी
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
Updated Mon, 13 Feb 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीटी रोड के होटलों पर लोगों को मिलावटी पनीर व मक्खन खिलाया जा रहा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम के वहां से सैंपल लेकर जांच कराने पर यह खुलासा हुआ है। जीटी रोड के दो होटलों के पनीर व मक्खन के सैंपल फेल मिले हैं, जिनके खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी है। नवंबर माह में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हाईवे पर दो ढाबों से पनीर, मक्खन व दाल के सैंपल लिए थे। सैंपल लेने के दौरान दोनों ढाबों पर जमकर हंगामा हुआ था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपल लेने के बाद उसे जांच के लिए भेज दिया था। इनमें से एक ढाबे के पनीर व दूसरे के मक्खन के सैंपल फेल आए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आगे की कार्रवाई के लिए तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन