फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat Anti-Gangster Unit Encounter Nishant and Ajay Arrested After Shootout

सोनीपत में मुठभेड़: सीआरपीएफ जवान कृष्ण हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से हुए घायल

Fri, 03 Oct 2025 11:05 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 03 Oct 2025 11:05 PM IST
सार

सोनीपत में एंटी गैंगस्टर यूनिट की मुठभेड़ में सीआरपीएफ जवान हत्याकांड के आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Sonipat Anti-Gangster Unit Encounter Nishant and Ajay Arrested After Shootout
मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत जिले के गांव खेड़ी दमकन में शुक्रवार देर रात एंटी गैंगस्टर यूनिट क्राइम ब्रांच सेक्टर-7 और फरार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ सीआरपीएफ जवान कृष्ण कुमार की हत्या के मामले में वांछित दो मुख्य आरोपियों निशांत और अजय को पकड़ने के दौरान हुई। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी हथियारबंद थे और विरोध पर गोलियां चलाईं, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। गोलीबारी में दोनों बदमाशों के पैरों में गोलियां लग गईं। घायल अवस्था में निशांत और अजय को तुरंत खरखोदा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 
विज्ञापन


गिरफ्तार बदमाश निशांत और अजय के पैर में गोली लगी है। पूरा मामला सोनीपत के खरखोदा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। सोनीपत पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। सोनीपत पुलिस मुठभेड़ की गहनता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed