{"_id":"5898c6704f1c1b8652378d65","slug":"sonipat-5-feet-moli-in-sandeep-gardan","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदीप के बगीचे में उगी 5 फुट की मूली, वजन 13.5 किलो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदीप के बगीचे में उगी 5 फुट की मूली, वजन 13.5 किलो
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
Updated Tue, 07 Feb 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर गांव में निकली पांच फुट लंबी मूली दिखाते संदीप
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनीपत। मूली कभी इंसान से बड़ी हो सकती है क्या? यह सवाल हर किसी को अजीब लगेगा, लेकिन जगदीशपुर गांव में इंसान से बड़ी मूली निकली है। इसे देखने के लिए गांव में लोगों की भीड़ जमा हो गई। जगदीशपुर गांव के रहने वाले संदीप के घर के बगीचे में सब्जियां उगाते हैं। उन्होंने ढाई महीने पहले वहां मूली बोई थी, जिनको सोमवार सुबह को वह उखाड़ने लगे। एक मूली जब उखाड़ी गई तो वह निकलती चली गई। फिर उसको फावड़ों से खुदाई करके निकालना पड़ा। उस मूली की लंबाई पूरी 5 फुट निकली, जिसका वजन 13.5 किलो था। उस मूली को देखने के लिए संदीप के घर गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई।