फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, 33 buses stop on 18 rutes, harayna problem, commen men

18 ग्रामीण रूटों पर रोडवेज की 33 लोकल बसें बंद

Wed, 01 Feb 2017 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। Updated Wed, 01 Feb 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
sonipat, 33 buses stop on 18 rutes, harayna problem, commen men
अधिकतर रूटों पर बसें न होने से अड्डा परिसर में बसों का इंतजार करते यात्री। - फोटो : bureau
आरक्षण आंदोलन के कारण जिले के 18 ग्रामीण रूटों पर रोडवेज की 33 लोकल बसों को बंद कर दिया गया है। इसके अलावा गोहाना व रोहतक के फेरों को भी कम कर दिया है। आरक्षण आंदोलन के चलते एहतियात बरतते हुए यह फैसला लिया गया है। जिन बसों को बंद किया गया है, उनको फोर्स को सौंप दिया गया है। दो दिन पहले ग्रामीण रूटों पर बसों के रात का ठहराव भी बंद कर दिया है। इससे गांवों में आने-जाने वाले हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सोनीपत डिपो व गोहाना बस स्टैंड के बेड़े में करीब 230 बसें शामिल हैं। यह बसें ग्रामीण क्षेत्र से लेकर दूसरे प्रदेश तक भी आवागमन करती हैं। सोनीपत से हर रोज करीब 26 हजार यात्री बसों में सफर करते हैं। हर रूट पर समयानुसार बसों की सुविधा दी गई है। रविवार को आरक्षण सहित कई मांगों को लेकर लाठ-जौली चौक पर शुरू हुए अखिल भारतीय जाट संघर्ष समिति के धरने के लिए पहुंची फोर्स को विभाग ने 33 बसें सौंपी हैं। बेड़े में पहले से ही बसों का टोटा सता रहा था और अब 33 बसें फोर्स के लिए देने से बसों की और कमी हो गई है। यह वह बसें हैं, जिनको ग्रामीण क्षेत्र के रूटों पर रोक दिया गया है। इनको दो दिन पहले गांवों में रात्रि ठहराव से हटा दिया गया था, क्योंकि इन बसों में आरक्षण आंदोलन के कारण नुकसान की आशंका थी।
विज्ञापन

अतिरिक्त बसें मंगाए प्रशासन
बस स्टैंड पर बसो का इंतजार कर रहे सुरेश, ओमप्रकाश, राजबीर, सुरेंद्र, मोहित, बीरमति, सुनीता, हरेंद्र आदि ने कहा कि वह करीब दो घंटे से राठधना जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे हैं। अगर आरक्षण आंदोलन के लिए बस देने से सुविधा बंद हुई है तो विभाग को यात्रियों को सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें मंगानी चाहिए। इससे यात्रियों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन रूटों पर बंद की गई लोकल बसें
बसों की कमी के चलते
रोडवेज ने 18 रूटों पर लोकल बसों को बंद कर दिया है। इसमें उमेदगढ़, पबनेरा, घसौली, खानपुर कलां, नरेला, मंडोरा, खुर्मपुर, मलिकपुर, मकीनपुर, राठधना, बड़ौली, नांदनौर, सरढ़ाना, कटवाल, फरमाणा, गुहणा, भैंसवाल कलां व रिढ़ाऊ रूट शामिल हैं।
करीब छह हजार यात्रियों पर पड़ेगा असर
रोडवेज द्वारा जिन 18 ग्रामीण रूटों पर लोकल बसों को बंद किया गया है इन रूटों पर हर रोज करीब छह हजार यात्री आवागमन करते हैं। ऐसे में अब विभाग द्वारा रूटों पर बसें बंद करने यात्रियों को आवागमन करने पर सीधा असर पड़ेगा। इसमें सबसे ज्यादा असर खानपुर कलां रूट पर पड़ेगा, क्योंकि खानपुर कलां में महिला विश्वविद्यालय व महिला मेडिकल कॉलेज होने के चलते हर रोज करीब डेढ़ से दो हजार छात्राएं व यात्री आवागमन करते हैं। उन्हें अब परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

लंबे रूटों की बसों को किया जा रहा है समायोजित
आरक्षण आंदोलन के चलते 18 ग्रामीण रूटों पर बसों को बंद कर दिया है। रात के समय गांवों में होने वाले ठहराव पर भी रोक लगा दी है। इन रूटों पर बंद की गई 33 बसों को आरक्षण आंदोलन के लिए पहुंची फोर्स को सौंपा गया है। इन रूटों पर यात्रियों को सुविधाएं देने के लिए लंबे रूट से आने वाली कुछ बसों को भेजा जा रहा है, जब तक विभाग के पास उचित मात्रा में बसें नहीं आती तब तक ये ग्रामीण रूट प्रभावित रहेंगे।
कर्मबीर गहलावत, डीआई, रोडवेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed