{"_id":"587bbf0f4f1c1b332defe876","slug":"sonipat-192-lightning-thief-caught-and-fined-35-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"192 बिजली चोर पकड़े, 35 लाख का लगाया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
192 बिजली चोर पकड़े, 35 लाख का लगाया जुर्माना
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत
Updated Sun, 15 Jan 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली चोरों पर निगम ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बिजली निगम ने रविवार को छुट्टी के दिन जिले भर में 192 बिजली चोरों के चालान काटे, जिससे सभी बिजली चोरों को करीब 35 लाख रुपये जुर्माना भरना होगा। निगम के अधिकारियों के अनुसार यह अभियान देर रात तक जारी रहा।
बिजली निगम ने रविवार को गोहाना, गन्नौर, खरखौदा, राई व सोनीपत के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली चोरी पकड़ने के लिए छापेमारी की। निगम की टीमों ने यह छापेमरी दिनभर जारी रखी। छापेमारी के दौरान टीमों ने रविवार सायं तक करीब 192 बिजली चोरी के केस पकड़े, जिनका टीम ने चालान काटा। अधिकारियों के अनुसार इन सभी बिजली चोरों में अधिकतर घरेलू व दुकानदार शामिल मिले।
छापेमारी के दौरान कराई वीडियोग्राफी
बिजली निगम की टीमों ने जिले भर में कार्रवाई करते हुए जो भी बिजली चोरी पकड़े, उनकी कार्रवाई के समय वीडियोग्राफी भी करवाई। टीमों ने यह वीडियोग्राफी अपनी सेफ्टी के लिए करवाई। दो दिन पहले निगम की टीम के साथ एक मकान मालिक ने कुत्ता छोड़ दिया था, जिससे टीम को पुलिस का सहारा लेना पड़ा था। मकान मालिकों के किसी झगड़े की आशंका व कार्रवाई के पुख्ता सुबूूत अपने पास रखने के लिए निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने वीडियोग्राफी करवाई।
विज्ञापन
जारी रहेगा अभियान
बिजली चोरों पर शिकंजा कसने के लिए विभाग की 25 टीमें गठित की गई हैं। रविवार को इन टीमों ने सायं तक करीब 192 बिजली चोरों के चालान काटे। इनमें घरेलू व छोटे दुकानदार शामिल मिलें, जिन्हें करीब 35 लाख रुपये जुर्माना भरना होगा। तीन टीमों की देर रात भी छापेमारी भी जारी रही। निगम का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
-एसएन शर्मा, एसई, बिजली निगम