फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonepat Bar played a leading role in strengthening the judicial tradition: Judge

सोनीपत बार ने न्यायिक परंपरा को सशक्त बनाने में अग्रणी भूमिका निभाई : न्यायाधीश

Sun, 02 Nov 2025 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 02 Nov 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Sonepat Bar played a leading role in strengthening the judicial tradition: Judge
फोटो : 39: : सोनीपत में जिला बार एसोसिएशन के स्वर्ण जयंती समारोह में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्य
सोनीपत। जिला बार एसोसिएशन सोनीपत की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर शनिवार को बार परिसर में स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश व सोनीपत के प्रशासनिक न्यायाधीश जस्टिस राजेश भारद्वाज ने शिरकत की।
विज्ञापन

समारोह में सेशन जज, न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता समुदाय के वरिष्ठ सदस्य तथा जिले की सभी सब डिविजन बार एसोसिएशनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। जस्टिस राजेश भारद्वाज ने बार परिसर में नवनिर्मित कॉरिडोर का शिलान्यास किया। अधिवक्ताओं की सुविधा के लिए नए एडवोकेट चैंबर के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने बार भवन में दूसरी लिफ्ट लगवाने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सोनीपत की बार ने न्यायिक परंपरा को सशक्त दिशा देने में सदैव अग्रणी भूमिका निभाई है। अधिवक्ताओं और न्यायपालिका के बीच समन्वय से ही न्याय प्रणाली अधिक पारदर्शी और लोगों को महत्व देने वाली बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट अनिल ढुल ने की। जस्टिस राजेश भारद्वाज ने बार के वरिष्ठ अधिवक्ताओं को सम्मानित किया। उन्होंने अपनी पत्नी डॉ. पूनम भारद्वाज, जिला एवं सत्र न्यायाधीश जगजीत सिंह के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

प्रधान अनिल ढुल ने कहा कि यह स्वर्ण जयंती समारोह सोनीपत बार के गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बार और बेंच के बीच सहयोग की भावना न्याय व्यवस्था की नींव को और मजबूत बनाती है। इस दौरान न्यायाधीश डॉ. नरेंद्र कौर, जसबीर सिंह, अशोक मान, अधिवक्ता सोनू भारद्वाज, आशीष वत्स, गौरव आंतिल, प्रवीन ढिल्लों, संदीप खर्ब आदि मौजूद रहे।
---------------------------------
गन्नौर कोर्ट में पहुंचे हाईकोर्ट के जज के सामने अधिवक्ताओं ने रखीं मांगें

गन्नौर। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के जज राजेश भारद्वाज शनिवार को गन्नौर उपमंडल न्यायालय पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी पूनम भारद्वाज के अलावा जिला सेशन जज जगजीत सिंह, एडीजे नरेंद्र कौर, सीजेएम नेहा गोयल, गन्नौर एसडीजेएम मानसी गौड़, जेएमआईसी सागर शर्मा, गोहाना एसडीजेएम अविनाश यादव, जेएमआईसी कोमल, जेएमआईसी ज्योति, गन्नौर एसडीएम प्रवेश कादियान, एसीपी ऋषिकांत मौजूद रहे।
सभी अतिथियों का गन्नौर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव त्यागी, उपाध्यक्ष विशाल चौहान, सचिव विवेक त्यागी, सहसचिव रणसिंह भारद्वाज, कोषाध्यक्ष नवीन रंगा, जयभगवान त्यागी, मुकेश कौशिक, सुशील त्यागी, आदि ने स्वागत किया। इस दौरान जज राजेश भारद्वाज ने पौधरोपण किया और अधिवक्ताओं को हरियाणा दिवस की शुभकामनाएं दीं।
जज राजेश भारद्वाज ने कहा कि न्याय प्रणाली में अधिवक्ता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने अधिवक्ताओं को अपने पेशे में अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ जनता की सेवा करने का संदेश दिया। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उनसे अधिवक्ताओं के चैंबर में लिफ्ट शुरू करवाने, चैंबर में बिजली कनेक्शन दिलवाने व कैंटीन को भूतल पर शिफ्ट करवाने की मांग की।
----------------------------------------


युवा वकील अधिक से अधिक कानून की किताब पढ़ें : न्यायाधीश
खरखौदा। शनिवार को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश राजेश भारद्वाज बार एसोसिएशन खरखौदा पहुंचे। उनका बार एसोसिएशन के प्रधान आशुतोष सरोहा और कार्यकारिणी सदस्यों ने स्वागत किया। कार्यक्रम में सोनीपत के नए जिला एवं सत्र न्यायाधीश जगजीत सिंह, सिविल जज (सीनियर डिविजन) विक्रांत, सिविल जज (जूनियर डिविजन) सूर्यकरण चौधरी और एसडीएम निर्मल नागर का भी सम्मान किया गया।
इस मौके पर प्रधान आशुतोष सरोहा ने खरखौदा में वकीलों के लिए अधिक चैंबर बनाए जाने की मांग रखी जिस पर न्यायाधीश ने शीघ्र निर्माण करवाने का आश्वासन दिया। न्यायाधीश ने कहा कि वकालत एक उज्ज्वल भविष्य वाला पेशा है। इसमें निरंतर मेहनत और लगन से ही सफलता मिलती है।
उन्होंने युवा वकीलों को सलाह दी कि वे अधिक से अधिक कानून की पुस्तकों का अध्ययन करें। सीनियर अधिवक्ताओं से सीखें और मुकदमों की पैरवी को गहराई से समझें। मंच संचालन संदीप दहिया ने किया। इस अवसर पर एसीपी प्रदीप मोर, थाना प्रभारी पवन मलिक, बार सचिव अमित दहिया, उपप्रधान साहिल गनोत्रा, सीनियर एडवोकेट कमल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed