फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   So Subhash stadium itself will be ready shooter, sonipat news

अब सुभाष स्टेडियम में ही तैयार होंगे शूटर

Sun, 18 Dec 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत Updated Sun, 18 Dec 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
So Subhash stadium itself will be ready shooter, sonipat news
सुभाष स्टेडियम में डीएसओ कार्यालय के ऊपर शूटिंग रेज हॉल के निर्माण करने के लिए काम करते हुए मजदूर - फोटो : Bureau
ओलंपियन अभिनव बिंद्रा व गगन नारंग जैसे खिलाड़ियों की तरह अब शहर में भी शूटर तैयार किए जाएंगे। अब खिलाड़ियों को राई व गुरुग्राम में शूटिंग के लिए प्रैक्टिस करने के लिए नहीं जाना पड़ेगा। नगर निगम की ओर से शूटिंग रेंज के हॉल का निर्माण कार्य सुभाष स्टेडियम में डीएसओ कार्यालय के ऊपर शुरू कर दिया गया है, आने वाले दो माह में निगम की ओर से निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

खेल विभाग के पास वर्तमान में करीब 15 खिलाड़ी हैं जो शूटिंग की प्रैक्टिस कर रहे हैं। सुभाष स्टेडियम में शूटिंग रेंज की सुविधा न होने से इन खिलाड़ियों को राई के मोतीलाल नेहरु स्पोर्ट्स स्कूल या फिर गुरुग्राम में जाकर प्रैक्टिस करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए आने जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खिलाड़ियों को हो रही परेशानी को दूर करने के लिए प्रशासन की ओर से डी-प्लान में इस बार शूटिंग रेंज के निर्माण को शामिल किया गया। इसके लिए बजट राशि 25 लाख रुपये रखी गई है।
विज्ञापन

10 मीटर की होगी शूटिंग रेंज
नगर निगम की ओर से सुभाष स्टेडियम में शूटिंग रेंज हॉल का निर्माण कार्य 25 लाख रुपये की लागत से शुरू कर दिया गया है, जिसमें 10 मीटर की शूटिंग रेंज होगी। इसके लिए 50 बाई 30 फुट का हॉल का निर्माण होना है। इसके निर्माण कार्य अगले दो माह में पूरा करने की टारगेट रखा गया है। स्टेडियम में शूटिंग रेंज के निर्माण होने के बाद खिलाड़ियों को बड़ी राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च में मिलेगी सुविधा, फिर खिलाड़ियों को दिया जाएगा दाखिला
खेल अधिकारी के मुताबिक डी प्लान की ओर से जारी बजट से सुभाष स्टेडियम में शूटिंग रेंज निर्माण का काम शुरू हो चुका है। अगले दो माह में इसको पूरा कर लिया जाएगा। मार्च में खेल विभाग की इसकी सुविधा मिलने के बाद खिलाड़ियों को इस रेंज में प्रशिक्षण के लिए दाखिला दिया जाएगा। आने वाले समय में यह शूटिंग रेंज नर्सरी के तौर पर उभर सकेगा।

विभाग के पास है शूटिंग कोच
विभाग के पास शूटिंग कोच है, लेकिन शूटिंग रेंज का अभाव है। डी प्लान की तहत बजट राशि से स्टेडियम में रेंज का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। रेंज का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इसे नर्सरी के तौर पर खोला जाएगा।
प्रेम सिंह हुड्डा, जिला खेल अधिकारी
दो माह में पूरा होगा निर्माण कार्य
सुभाष स्टेडियम में निगम की ओर से शूटिंग रेंज का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, जिसको अगले दो माह में पूरा कर लिया जाएगा।
सौरव कुमार, एमई, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed