फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Snatched mobile, one thousand rupees and clothes by giving lift to the young man

युवक को लिफ्ट देकर मोबाइल, एक हजार रुपये व कपड़े छीने

Tue, 17 May 2022 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Snatched mobile, one thousand rupees and clothes by giving lift to the young man
राई। नेशनल हाईवे-44 पर गांव कुराड़ बाईपास के पास बाइक सवार तीन युवकों ने एक श्रमिक से मोबाइल, नकदी व कपड़े छीन लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों ने श्रमिक को अपनी बाइक पर लिफ्ट देकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

बिहार के अररिया निवासी विकास ऋषिदेव ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि माहरा में किसान के खेत में काम करता है। वह रविवार रात को बिहार जाने के लिए मुरथल फ्लाईओवर पर बस का इंतजार कर रहा था। रात तक बस नहीं आई। इससे वह वापस गन्नौर जाने के लिए सवारी का इंतजार करने लगा। इस बीच बाइक सवार तीन युवक आए। उन्होंने उसे गन्नौर छोड़ने के लिए लिफ्ट दी। जब कुराड़ गांव के पास पहुंचे तो तीनों युवकों ने उससे उसका बैग छीन लिया। बैग में उसके कपड़ों के अलावा एक हजार रुपये व मोबाइल था। पीड़ित ने बताया कि आरोपी युवकों ने खुद की पहचान आरके कॉलोनी सचिन, जतिन व आशीष निवासी आरके कॉलोनी मुरथल बताया था। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी सुमित ने कहा कि पुलिस तीनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed