फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Smuggler arrested with five kg 970 grams of sawdust poppy

पांच किलो 970 ग्राम चूरा पोस्त सहित तस्कर गिरफ्तार

Mon, 26 Sep 2022 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with five kg 970 grams of sawdust poppy
बहालगढ़ थाना पुलिस ने चूरापोस्त तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 5 किलो 970 ग्राम चूरापोस्त बरामद किया है। आरोपी कुरुक्षेत्र के गांव झींवरहेड़ी का रहने वाला मंजीत है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसपी के आदेश पर शनिवार रात को नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया गया था। इस दौरान पुलिस की टीम कुमासपुर रोड पर जांच कर रही थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुरुक्षेत्र के गांव झींवरहेड़ी का रहने वाला मंजीत सिंह नशे की खेप लेकर उसकी आपूर्ति करने आ रहा रहा है। पुलिस ने बहालगढ़ के पास से आरोपी को पकड़ लिया। उसके पास से काले रंग का बैग मिला। बैग में नीले सफेद रंग की पॉलिथीन में छह पाउच मिले। उनमें चूरापोस्त भरा हुआ था। पुलिस ने जांच करने पर पाया कि उसमें 5 किलो 970 ग्राम चूरा पोस्त था। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह चूरापोस्त को राजस्थान से लाया था। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed