{"_id":"61a3d05226db5a356214c47c","slug":"smog-and-for-started-becoming-trouble-sonipat-news-rtk631204670","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मॉग व कोहरा बनने लगा मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मॉग व कोहरा बनने लगा मुसीबत
विज्ञापन
सोनीपत में केजीपी पर सुबह छाया स्मॉग व कोहरा। संवाद
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। जिले में स्मॉग के साथ कोहरा वाहन चालकों के लिए मुसीबत बनने लगा है। खासकर तड़के कोहरे व स्मॉग से वाहन चालकों को ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ता है। रविवार सुबह हाईवे के साथ केजीपी-केएमपी पर वाहनों की रफ्तार थमी रही।
रविवार को हवा की गति धीमी हो गई और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शादियों का सीजन होने के कारण वाहनों का दबाव बढ़ने लगा है। इसके साथ ही प्रदूषण के कारण स्मॉग भी छाया रहा। जिले में वायु गुणवत्ता सूचकांक औसतन 330 रहा। साथ ही पीएम-2.5 का स्तर 360 और पीएम-10 का स्तर 450 दर्ज किया गया। यह बेहद खराब स्थिति में पहुंच गया है। वहीं तापमान कम हो गया है। रविवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। स्मॉग और कोहरे के चलते रात में दृश्यता कम हो गई। हाईवे पर दृश्यता कम रहने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस और परिवहन विभाग ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। हाईवे पर लाइट की पर्याप्त व्यवस्था कराने के साथ ही सड़कों पर पट्टियां बनाई जा रही है। वहीं वाहन चालकों से नशा न करने और वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग नहीं करने की अपील की गई है।
प्रदूषण से करें बचाव -
-घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग करें
-कार में एयर प्योरीफायर का प्रयोग करें
-कार व घरों के खिडक़ी-दरवाजे अपेक्षाकृत बंद रखें
-साइकिल व दोपहिया वाहन पर सफर से बचने का प्रयास करें
कोहरे में करें बचाव -
-रात का सफर अपेक्षाकृत टालने का प्रयास करें
-वाहन की गति नियंत्रित रखें और लाइट लो-बीम पर जलाएं
-शीशों को थोड़ा खुला रखें और वाइपर चलाते रहें
-ओवरटेक करने, सड़क पर वाहन रोकने पर सावधानी बरते
वर्जन
अब कोहरा छाना शुरू हो गया है। तापमान कम होने और हवा की गति धीमी होने से कोहरा बढ़ने लगा है। लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। प्रयास करें कि रात में सफर न करना पड़े। मजबूरी हो तो वाहनों को धीमी गति से नियंत्रण रखकर चलाएं।
विज्ञापन
- प्रेमदीप सिंह, मौसम विज्ञानी, कृषि विज्ञान केंद्र, सोनीपत