{"_id":"68d84081a465f712b000b755","slug":"smile-brought-the-first-medal-in-the-international-olympiad-sonipat-news-c-197-1-snp1008-142948-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड में प्रथम पदक जीत लाई मुस्कान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड में प्रथम पदक जीत लाई मुस्कान
Sun, 28 Sep 2025 07:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 28 Sep 2025 07:07 AM IST
विज्ञापन
फोटो 01- सोनीपत के खरखौदा स्थित कन्या महाविद्यालय में स्टाफ सदस्यों के साथ ओलंपियाड में प्रथम व
खरखौदा। 11वें अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड में पहला और दूसरा स्थान हासिल करने वाली मुस्कान और वर्षा का खरखौदा स्थित कन्या महाविद्यालय में स्वागत किया गया। महाविद्यालय प्रभारी डॉ. किरण सरोहा ने दोनों छात्राओं को मेडल व प्रमाणपत्र प्रदान किया।
डॉ. किरण सरोहा ने बताया कि ओलंपियाड में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा मुस्कान व बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा वर्षा ने प्रथम व दूसरा स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय, क्षेत्र ही नहीं बल्कि प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने ह्यूमैनिटी ओलंपियाड समन्वयक डाॅ. प्रमिला को बधाई दी।
डाॅ. प्रमिला ने बताया कि मुस्कान ने लगातार दूसरी बार अंतरराष्ट्रीय ह्यूमैनिटी ओलंपियाड में मेडल व प्रमाण पत्र हासिल किया है। उन्होंने अन्य छात्राओं का आह्वान किया कि वह ऐसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लें।