फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Slight relief from the cold, Sonipat's AQI moves out of the 'very poor' category after eight days.

Sonipat News: ठंड से हल्की राहत, आठ दिन बाद बेहद खराब श्रेणी से बाहर आया सोनीपत का एक्यूआई

Sat, 06 Dec 2025 02:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 06 Dec 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Slight relief from the cold, Sonipat's AQI moves out of the 'very poor' category after eight days.
फोटो :31: सोनीपत के गांव राई के पास सुबह आग जलाकर बैठे युवक। संवाद
सोनीपत। सर्दी के मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है, लेकिन शुक्रवार का दिन थोड़ी राहत लेकर आया। 24 घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। साथ ही प्रदूषण का स्तर कम हुआ है।
विज्ञापन


शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले 22.1 डिग्री था। वहीं न्यूनतम तापमान 4.1 से बढ़कर 5.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। तापमान में यह हल्का उछाल सुबह और शाम की सर्द हवाओं से मामूली राहत दे रहा है।
विज्ञापन

साथ ही बड़ी राहत वायु गुणवत्ता में सुधार के रूप में मिली। शुक्रवार को एक्यूआई 288 दर्ज किया गया। हालांकि यह अभी भी खराब श्रेणी में आता है, लेकिन पिछले आठ दिन से सोनीपत में एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में था। दिनभर 8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने वातावरण में मौजूद प्रदूषण कणों को फैलाने में मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्यूआई में सुधार के बावजूद हवा की गुणवत्ता अभी भी चिंताजनक है, खासकर दमा, एलर्जी और हृदय रोग जैसी समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए अभी परेशानी है। मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि तापमान में बढ़ोतरी और हवा की स्थिर रफ्तार ने प्रदूषण स्तर को नीचे लाने में भूमिका निभाई है।



मौसम में अब बदलाव की संभावना है। शनिवार को आसमान में बादल छा सकते हैं। जिसके बाद तापमान में वृद्धि होगी। हालांकि बाद में फिर से तापमान कम होने लगेगा।
- डॉ. प्रेमदीप, मौसम विशेषज्ञ, केवीके सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed