फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Slaughter house built years ago has not been started, now it is filled with garbage

Sonipat News: वर्षों पहले बना स्लाटर हाउस नहीं हुआ शुरू, अब कूड़े से पटा

Sun, 24 Aug 2025 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 24 Aug 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Slaughter house built years ago has not been started, now it is filled with garbage
गन्नौर। नगर पालिका की ओर से मीट विक्रेताओं की सुविधा के लिए लाखों की लागत से वर्षों पहले बनवाया गया स्लाटर हाउस अब कूड़े से पट गया है। यह स्लाटर हाउस कभी स्थायी रूप से शुरू ही नहीं हो पाया। इसके चलते शहर में मीट विक्रेता सड़क किनारे मांस बेचने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी सुरेंद्र, महेंद्र और सुलेख ने बताया कि स्लाटर हाउस का उद्देश्य मीट विक्रेताओं को उचित स्थान उपलब्ध कराना और लोगों को शहर के बाहर मीट उपलब्ध कराना था। स्लाटर हाउस का संचालन शुरू नहीं होने के कारण मीट विक्रेता बाजारों व गलियों में खुले में मांस काटने और बेचने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

इसके चलते दुर्गंध से आसपास के लोग परेशान हैं। लोगों कहना है कि इससे संक्रामक बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। लोगों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने केवल स्लाटर हाउस बना कर जिम्मेदारी पूरी कर दी, लेकिन उसके संचालन के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द स्लाटर हाउस को चालू किया जाए और मीट विक्रेताओं को वहां शिफ्ट कर स्वच्छता व स्वास्थ्य के नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed