फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   SKM said that the central government is forcing them to agitate

Farmer Protest: एसकेएम ने कहा- प्रधानमंत्री को लिखे खत का नहीं मिला जवाब, आंदोलन करने के लिए बाध्य कर रही सरकार

Fri, 03 Dec 2021 09:25 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 03 Dec 2021 09:25 PM IST
सार

संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि प्रधानमंत्री को लिखे खत का अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है। सरकार किसानों को आंदोलन करने के लिए बाध्य कर रही है। साथ ही किसान नेताओं ने कहा कि भाजपा विधायक ने गन्ने के भुगतान की मांग कर अपनी सरकार की पोल खोली है।

विज्ञापन
SKM said that the central government is forcing them to agitate
कुंडली बॉर्डर पर मुख्य मंच से संबोधित करते किसान नेता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से अभी तक कोई औपचारिक आश्वासन नहीं मिलने के कारण किसान अपनी लंबित मांगों के लिए संघर्ष करने को मजबूर हैं। प्रधानमंत्री को लिखे अपने पत्र में आंदोलन को वापस लेने के लिए 6 प्रमुख मांगें उठाई थीं मगर सरकार की ओर से अब तक कोई जवाब नहीं मिला है। ऐसे में किसानों को आंदोलन जारी रखने के लिए बाध्य किया जा रहा है।

विज्ञापन


एसकेएम समन्वय समिति के सदस्य डॉ. दर्शन पाल ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में जिन 6 मुद्दों का जिक्र किया है उनमें से एक प्रदर्शनकारी किसानों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को वापस लेने का था। विशेष रूप से भाजपा शासित राज्यों हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में हजारों किसानों के खिलाफ सैकड़ों बेबुनियाद और झूठे मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन


यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि यह केवल हरियाणा के मामलों के बारे में नहीं है बल्कि हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में भी मामले हैं। इस बीच, दिल्ली की सीमाओं और अन्य जगहों पर दर्जनों स्थानों पर पक्के मोर्चा जारी हैं, जो विरोध कर रहे किसानों के अनुशासन और दृढ़ संकल्प को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः हरियाणा भाजपा अध्यक्ष बोले: मुआवजा देने के लिए आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों की जुटाई जा रही जानकारी


साथ ही दर्शाता है कि सरकार किसानों को आंदोलन जारी रखने के लिए बाध्य कर रही है। भाजपा नेता और उसकी राज्य सरकारें केंद्र सरकार से एक संकेत की प्रतीक्षा कर रही हैं। ऐसे में यह केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है कि वह लंबित मांगों पर तत्काल कार्रवाई करे।

भाजपा विधायक के वीडियो ने खोली अपनी सरकार की पोल

एसकेएम नेता ने कहा कि उत्तर प्रदेश से भाजपा विधायक रोमी शाहनी अपनी ही प्रदेश सरकार पर किसानों के मुद्दों को हल करने के लिए दबाव डाल रहे हैं। राज्य में चुनाव नजदीक हैं। एक वीडियो में भाजपा विधायक को गन्ना किसानों के बकाया का भुगतान करने की गुहार लगाते हुए सुना जा सकता है। इससे जाहिर है कि भाजपा के दावों के विपरीत किसानों के गन्ने का भुगतान अभी बकाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed