फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Six farmers sitting on hunger strike demanding MSP guarantee law

Farmer Protest: एमएसपी गारंटी कानून की मांग को लेकर शुरू की भूख हड़ताल, छह किसान गले में बेड़ियां डालकर बैठे

Sun, 05 Dec 2021 08:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 05 Dec 2021 08:50 PM IST
सार

किसानों ने कुंडली बॉर्डर पर गले में बेड़ियां डालकर 7 दिसंबर तक भूख हड़ताल का निर्णय लिया है। आगे एसकेएम की बैठक के बाद फैसला लेंगे। किसानों ने कहा कि सरकार एमएसपी की गारंटी को लेकर जल्द कानून बनाए, कमेटी के फेर में किसानों को फंसाना गलत है।

विज्ञापन
Six farmers sitting on hunger strike demanding MSP guarantee law
कुंडली में गले में बेड़ियां डालकर भूख हड़ताल पर बैठे किसान व उनके साथ अन्य किसान व परिजन।  - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत जिले में कुंडली बॉर्डर पर जारी किसान आंदोलन के मुख्य मंच के पास छह किसानों ने एमएसपी की गारंटी के कानून बनाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उनकी मांग है कि एमएसपी पर कमेटी नहीं चाहिए, बल्कि वह गारंटी कानून बनने के बाद ही वापस लौटेंगे। वह 7 दिसंबर तक भूख हड़ताल करेंगे। इसके बाद संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक के फैसले के बाद अगला निर्णय लेंगे।

विज्ञापन


संयुक्त किसान मोर्चा ने एमएसपी समेत सभी मुद्दों पर सरकार से बातचीत के लिए 5 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। साथ ही 7 दिसंबर को अगली रणनीति के लिए कुंडली बॉर्डर पर बैठक बुलाई है। इसी बीच रविवार को कुंडली बॉर्डर पर मुख्य मंच के पास छह किसानों ने एमएसपी गारंटी कानून की मांग को लेकर भूख हड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


भूख हड़ताल पर बैठे किसान सतनाम सिंह ने बताया कि उन्होंने खुद को बेड़ियों में बांध रखा है। जिससे वह सरकार को संदेश देना चाहते हैं कि 200 सालों से किसान गुलामी की जिंदगी गुजार रहे हैं। लेकिन सरकारों ने उनके लिए कुछ नहीं किया है। अब केंद्र सरकार ने भले ही तीन कृषि कानून वापस ले लिए हैं, लेकिन एमएसपी गारंटी कानून भी उनका अहम मुद्दा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः किसानों की पांच सदस्यीय कमेटी: सरकार से बातचीत के लिए अलग-अलग राज्यों के पांच किसान नेता चुने, जानिए इनका संक्षिप्त परिचय

सरकार कमेटी बनाकर इस मुद्दे को लटकाना चाहती है, लेकिन किसान यहां से गारंटी कानून लेकर ही जाएंगे। जब तक इस बारे में इन्हें कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलता या किसान मोर्चा कोई अहम कदम नहीं उठाता वह यहीं भूख हड़ताल पर रहेंगे। 7 दिसंबर को होने वाली अगली बैठक के बाद वह आगे की रणनीति तय करेंगे।

ये छह किसान कर रहे भूख हड़ताल

  • राजेंद्र सिंह, गांव कोहला, सोनीपत
  • सतनाम सिंह, पटियाला, पंजाब
  • बिक्रम सिंह, गुरदासपुर, पंजाब
  • करतार सिंह, कैथल
  • नरेश सांगवान, अंबाला
  • कुलदीप सिंह, मोगा, पंजाब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed