फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sitar maestro Dev Sharma honoured for his national recognition

Sonipat News: राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले सितार वादक देव शर्मा का सम्मान

Sat, 20 Jun 2026 09:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 20 Jun 2026 09:28 PM IST
विज्ञापन
Sitar maestro Dev Sharma honoured for his national recognition
गोहाना में देव शर्मा को सम्मानित करते राष्ट्रीय वैदिक परमार्थ ट्रस्ट पदाधिकारी। स्रोत : ट्रस्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। विश्व संगीत दिवस की पूर्व संध्या पर पानीपत रोड स्थित लावारिस पीड़ित गो माता गोशाला में आजाद हिंद देश भक्त मोर्चा और राष्ट्रीय वैदिक परमार्थ ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके युवा सितार वादक देव शर्मा को सम्मानित किया गया। उनके पिता पंडित विजेंद्र आर्य को भी विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
विज्ञापन


ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामेश्वर दास सैनी ने कहा कि देव शर्मा ने अपनी कला के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। उन्होंने बताया कि देव शर्मा भारत सरकार के सहयोग से आयोजित वेव्स ऑफ इंडिया रियलिटी शो में देशभर से चुने गए 125 कलाकारों में शामिल रहे हैं। देव शर्मा ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से संगीत में एमए किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देव शर्मा ने बताया कि उनके पिता विजेंद्र आर्य ऑटो रिक्शा चलाने और वैदिक रीति से हवन-यज्ञ कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। समारोह की अध्यक्षता भजन सम्राट डॉ. सुरेंद्र दास ने की, जबकि मार्गदर्शन आजाद सिंह दांगी ने किया।
इस अवसर पर ठेकेदार भूपेंद्र प्रजापति, अशोक आर्य, हर भगवान चोपड़ा, डॉ. मुकेश, सत्यवान सागवान और दीपक शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed