फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Shrimad Bhagwat Katha and Holi Festival commence with Kalash Yatra

Sonipat News: कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा एवं होली महोत्सव का शुभारंभ

Mon, 16 Feb 2026 02:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 16 Feb 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Shrimad Bhagwat Katha and Holi Festival commence with Kalash Yatra
जीवन नगर ​स्थित हनुमान मंदिर से कलश यात्रा निकालती महिलाएं। स्रोत :
सोनीपत। हंसवाहिनी महिला मंडल की ओर से जीवन नगर स्थित श्री हनुमान मंदिर के सामने सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं होली महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महाशिवरात्रि पर रविवार को कलश यात्रा निकालकर इसका शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

कथाव्यास कैलाश चंद्र शास्त्री ने मंत्रोच्चारण के साथ कलश यात्रा को हनुमान मंदिर परिसर से प्रारंभ करवाया। यात्रा आसपास क्षेत्र की कॉलोनियों से होते हुए वापस कथा स्थल पर पहुंची। कलश यात्रा में आसपास क्षेत्र की काफी महिलाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

कथाव्यास कैलाश चंद्र शास्त्री ने कथा के प्रथम दिन श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत महात्म्य का महत्व बताया। इससे पहले यजमान के रूप में रानी नायडू ने परिवार सहित गणेश पूजन करवाकर कथा की शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंसवाहिनी महिला मंडल की प्रधान मीनाक्षी सिंह टंडन ने बताया कि मंदिर के सामने 15 से 22 फरवरी तक श्रीमद्भागवत कथा एवं होली महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

कलश यात्रा में मंडल की उप प्रधान सरिता मिश्रा, रानी नायडू, चंपा, नीलम, रेखा, मंजू शर्मा, अनीता, सुदेश, पिंकी, प्रियंका, सोनिया, सीमा, मीनू टंडन, नेहाशर्मा, आशा दुबे, कंचन, अर्चना मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed