फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Show of strength at Jat Bhavan; 2,500 people send a message of brotherhood and unity.

Sonipat News: जाट भवन में शक्ति प्रदर्शन, 2500 लोगों ने भाईचारे और एकता का दिया संदेश

Mon, 08 Jun 2026 04:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 08 Jun 2026 04:06 AM IST
विज्ञापन
Show of strength at Jat Bhavan; 2,500 people send a message of brotherhood and unity.
जाट भवन गोहाना में आयोजित भाईचारा मिलन कार्यक्रम में उमड़ी लोगों की भीड़। संवाद
गोहाना। जाट भवन में जाट महासभा गोहाना समझौता कमेटी के संयोजन में भाईचारा मिलन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नवनियुक्त प्रधान संजय दूहन ने की। इसमें गोहाना तहसील के विभिन्न गांवों से करीब 2500 लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सरपंच, पंचायत प्रतिनिधि, जाट सभाओं के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। जाट महासभा का कार्यकाल तीन वर्ष पूरा होने के बाद नए चुनाव की प्रक्रिया 24 मई को शुरू की गई थी। इसके लिए पूर्व प्रधान विनोद सहरावत को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। बाद में चुनाव की तैयारियां शुरू हुईं।
विज्ञापन

गत सप्ताह आयोजित एक बैठक में, जिसमें विनोद सहरावत उपस्थित नहीं थे, 15 सदस्यीय कमेटी ने सर्वसम्मति से संजय दूहन को प्रधान नियुक्त कर दिया। इस निर्णय पर विनोद सहरावत ने आपत्ति जताते हुए अलग बैठक आयोजित की और राजबीर ठेकेदार को प्रधान घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जाट महासभा दो गुटों में बंट गई और विवाद सोसायटी रजिस्ट्रार के पास पहुंच गया। विवाद को देखते हुए रजिस्ट्रार की ओर से चुनाव प्रक्रिया पूरी कराने के लिए प्रशासक नियुक्त किया गया है।
इसी बीच संजय दूहन के नेतृत्व में आयोजित भाईचारा मिलन कार्यक्रम को उनके समर्थकों का शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है। कार्यक्रम में गोहाना क्षेत्र के लगभग सभी गांवों के सरपंच, विभिन्न जाट सभाओं के प्रतिनिधि, कार्यकारिणी सदस्य तथा पुरानी जाट महासभा के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए।

उपस्थित लोगों ने संजय दूहन के प्रति अपना समर्थन जताया और समाज में एकता बनाए रखने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि समाज की मजबूती आपसी भाईचारे, सहयोग और संगठन से ही संभव है। कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

जाट भवन गोहाना में आयोजित भाईचारा मिलन कार्यक्रम में उमड़ी लोगों की भीड़। संवाद

जाट भवन गोहाना में आयोजित भाईचारा मिलन कार्यक्रम में उमड़ी लोगों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed