{"_id":"602422778ebc3ee96665c918","slug":"shopkeeper-shot-dead-one-injured-police-sonipat-news-rtk5947715162","type":"story","status":"publish","title_hn":"आढ़ती की गोली मारकर हत्या, एक अन्य व्यक्ति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आढ़ती की गोली मारकर हत्या, एक अन्य व्यक्ति घायल
विज्ञापन
गोहाना। शहर के जींद रोड स्थित नई अनाज मंडी के निकट आढ़ती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस दौरान हमले में आढ़ती के गांव का एक व्यक्ति भी घायल हो गया। दोनों को गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कालेज के अस्पताल ले जाया गया। आढ़ती की हत्या किसने की फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। घटना मंडी के निकट गांव खंदराई के सरपंच के कार्यालय के सामने हुई। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की छानबीन कर रही है।
गांव मुंडलाना निवासी राजेश उर्फ राजू शहर में जींद रोड स्थित नई अनाज मंडी में आढ़ती की दुकान चलाते थे। वह मंडी में ही रहते थे। बुधवार रात राजू, उनके गांव के ओम और अन्य अनाज मंडी के निकट ही गांव खंदराई के सरपंच के कार्यालय के सामने पहुंचे। सरपंच का कार्यालय के साथ ही निवास है। वहां पर उन पर हमला कर दिया गया। बताया गया है कि राजेश और ओम को गोली मार दी गई। दोनों को गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कालेज के अस्पताल ले जाया गया। वहां पर चिकित्सकों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया और ओम घायल है।
उधर, घटना का पता लगते ही डीएसपी सतीश गौतम और शहर थाना प्रभारी सवित मौके पर पहुंचे। सरपंच के कार्यालय के सामने एक कुल्हाड़ी, लोहे की रॉड व दो मोबाइल पड़े थे। घटनास्थल पर काफी खून भी पड़ा मिला। खून के छींटे कार्यालय की सीढ़ियों पर भी लगे थे। बताया जा रहा है कि राजेश पक्ष की कुछ समय पहले किसी से कहासुनी हुई थी, जिसके विवाद में घटना को अंजाम देने का शक है। हत्या किसने की फिलहाल पुलिस कुछ नहीं बोल रही है। मामले में फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है।