फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Shopkeeper arrested for selling shoes, track suits, purses with fake stickers of Puma company

प्यूमा कंपनी के नकली स्टीकर लगे जूते, ट्रैक सूट, पर्स बेच रहा दुकानदार गिरफ्तार

Wed, 13 Jul 2022 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper arrested for selling shoes, track suits, purses with fake stickers of Puma company
गन्नौर। जर्मनी की कंपनी प्यूमा के नकली स्टीकर लगे जूते, टी-शर्ट, ट्रैक-पैंट और पर्स को ब्रांडेड बताकर बेचने का मामला सामने आया है। कंपनी के इन्वेस्टीगेटर को जब मामले का पता चला तो पुलिस को अवगत कराया। जिस पर पुलिस टीम के साथ छापा मारकर एक आरोपी को पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपी जफरपुर निवासी प्रवीन के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को जमानत दे दी।
विज्ञापन

नई दिल्ली के उत्तम नगर स्थित राजापुरी निवासी कृष्णपाल सिंह ने गन्नौर थाना पुलिस को बताया कि वह प्यूमा कंपनी की तरफ से अधिकारित इंवेस्टीगेटर हैं। वह बाजार में कंपनी के नाम से तैयार नकली सामान की धरपकड़ करके कानूनी कार्रवाई कराती है। सूचना मिली थी कि नगर पालिका रोड स्थित अरिहंत गारमेंट्स नाम की दुकान पर प्यूमा कंपनी के नाम से नकली सामान बेचा जा रहा है। सूचना पर थाना गन्नौर पुलिस की मदद से मार्केट में सर्वे किया। इस दौरान नपा रोड पर गांव जफरपुर निवासी प्रवीन कुमार की अरिहंत गारमेंट्स दुकान से कंपनी के नाम से नकली प्यूमा स्पोर्ट्स का सामान मिला। जांच के दौरान दुकान से कंपनी के नाम से नकली 28 जोड़ी जूते, चार पर्स, दो लोवर, 47 अंडरवियर, एक टी-शर्ट बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी दुकानदार प्रवीन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि कृष्णपाल की शिकायत पर पुलिस ने दुकानदार प्रवीन के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी दुकानदार को पुलिस ने जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed