{"_id":"687ff00c06f5ec7b290a6472","slug":"shivaratri-today-bol-bam-will-resonate-in-shiva-temples-sonipat-news-c-197-1-snp1008-139707-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: शिवरात्रि आज, शिवालयों में गूंजेगा बोल बम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: शिवरात्रि आज, शिवालयों में गूंजेगा बोल बम
Wed, 23 Jul 2025 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
फोटो 25- सोनीपत के रोहतक रोड पर कांवड़ लेकर गंतव्य की ओर बढ़ते कांवड़िए। संवाद
सोनीपत। सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 23 जुलाई को शिवरात्रि मनाई जाएगी। हरिद्वार, गंगोत्री व गोमुख से कांवड़ लाने वाले कांवड़िये पहुंचने शुरू हो गए हैं। जिले के कई शिवभक्त मंगलवार को डाक कांवड़ लाने के लिए हरिद्वार के लिए रवाना हुए। कांवड़िये बुधवार तड़के मंदिरों सहित विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे।
शिवालयों से लेकर सड़कों पर जगह-जगह हर-हर महादेव, बोल बम के जयघोष सुनाई दे रहे हैं। धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं की ओर से कांवड़ियों की सेवा के लिए जगह-जगह शिविर लगाए गए हैं। जिले के शिवालयों में सुबह श्रद्धालु जलाभिषेक कर शिवरात्रि पर्व मनाएंगे।
कैलाश कॉलोनी स्थित ओम शिव धाम मंदिर के पंडित जितेंद्र शास्त्री ने बताया कि शिवरात्रि के दिन भगवान शंकर शिवलिंग के रूप में प्रकट हुए थे इसलिए यह दिन भोलेनाथ के जन्मदिन के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन जो श्रद्धालु व्रत रखकर भगवान शिव, मां पार्वती की उपासना करते हैं उनके सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं।
विज्ञापन
गजकेसरी राजयोग खोलेगा किस्मत का पिटारा : पंडित अमित शौनक ने बताया कि सावन कृष्ण चतुर्दशी तिथि 23 जुलाई को सुबह 4:39 बजे शुरू होकर 24 जुलाई सुबह 2:28 बजे तक रहेगी। इस वर्ष शिवरात्रि पर सर्वार्थ सिद्धि, गज केसरी, भद्रावास योग व नव पंचम राजयोग का शुभ संयोग रहेगा।
विशेष तौर पर चंद्रमा व मिथुन राशि में स्थित गुरु ग्रह के बीच बनने वाला गजकेसरी राजयोग कई राशियों की किस्मत बदल सकता है। इन योगों की कृपा से शिव भक्तों को सफलता, समृद्धि, खुशहाली की प्राप्ति होगी। सुबह स्वच्छ वस्त्र धारण कर शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, दही, घी व शहद से जलाभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा, भांग अर्पित करें।
यह रहेगा शुभ मुहूर्त: शिवरात्रि को शिवलिंग पर जलाभिषेक का विशेष महत्व है। शिवरात्रि पर जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त ब्रह्म मुहूर्त से ही प्रारंभ होगा। कांवड़ियां व श्रद्धालु पूरा दिन शिवलिंग पर जलाभिषेक के साथ रुद्राभिषेक अनुष्ठान कर सकेंगे। जलाभिषेक के लिए बुधवार को सुबह 4:15 से 4:56 बजे, सुबह 8:32 से सुबह 10:02 बजे तक ब्रह्म मुहूर्त रहेगा।
तत्पश्चात शाम 7:26 से रात 10:06 बजे तक प्रथम पहर, रात 10:06 से रात 12:46 बजे तक दूसरे पहर, रात 12:46 से 24 जुलाई सुबह 3:27 बजे तक तीसरे पहर, 24 जुलाई को ही सुबह 3:27 से सुबह 6:07 बजे तक चौथे पहर में जलाभिषेक कर कांवड़ चढ़ाने व रुद्राभिषेक जैसे अनुष्ठान फलदायी रहेंगे।