Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Shivani, Nutan Gauri, Priya, Mayank, Nikunj Sharma and Nikita will make a splash at the state level

Sonipat News: शिवानी, नूतन गौरी, प्रिया, मयंक, निकुंज शर्मा और निकिता राज्य स्तर पर करेंगे धमाल

Fri, 20 Nov 2026 07:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 07:59 PM IST
विज्ञापन
Shivani, Nutan Gauri, Priya, Mayank, Nikunj Sharma and Nikita will make a splash at the state level
फोटो : सोनीपत के मुरथल विवि में आयोजित जिला युवा महोत्सव के दौरान मटकी लेकर सामूहिक नृत्य करती
- लोकगीत, लोकनृत्य और नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुतियों ने बांधा समा, जिला युवा महोत्सव का रंगारंग समापन
विज्ञापन

फोटो 10 से 13:
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल में दो दिवसीय जिला युवा महोत्सव का शुक्रवार को समापन हुआ। इसमें हरियाणवी लोक संस्कृति और परंपराओं से सजी प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शिवानी, नूतन गौरी, प्रिया, मयंक मान, निकुंज शर्मा और निकिता ने प्रथम स्थान हासिल किया।
समापन समारोह में मेयर राजीव जैन मुख्य अतिथि ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जिला युवा महोत्सव में हुई चित्रकला प्रतियोगिता में शिवानी ने प्रथम, अमित मुखिया ने द्वितीय और उजमा नूर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कविता लेखन में नूतन गौरी प्रथम, मोहित द्वितीय और शिवाती तृतीय रहीं। लोक वाद्य संगीत प्रतियोगिता में प्रिया ने पहला, दिनेश ने दूसरा और अंकुर ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक में मयंक मान प्रथम, वंशिका तुषीर द्वितीय और दीपिका तृतीय स्थान पर रहीं। सामूहिक लोकगीत प्रतियोगिता में निकुंज शर्मा ने प्रथम, मानसी ने द्वितीय और कामना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, सामूहिक लोकनृत्य प्रतियोगिता में निकिता प्रथम, साहिल द्वितीय और काफी तृतीय स्थान पर रहे। समारोह में पद्मश्री सम्मानित डॉ. संतराम देशवाल, प्रो. राजकला, प्राचार्य विक्रम सिंह और मेजर संजय श्योराण मौजूद रहे।

फोटो : सोनीपत के मुरथल विवि में आयोजित जिला युवा महोत्सव के दौरान मटकी लेकर सामूहिक नृत्य करती

फोटो : सोनीपत के मुरथल विवि में आयोजित जिला युवा महोत्सव के दौरान मटकी लेकर सामूहिक नृत्य करती

फोटो : सोनीपत के मुरथल विवि में आयोजित जिला युवा महोत्सव के दौरान मटकी लेकर सामूहिक नृत्य करती

फोटो : सोनीपत के मुरथल विवि में आयोजित जिला युवा महोत्सव के दौरान मटकी लेकर सामूहिक नृत्य करती

फोटो : सोनीपत के मुरथल विवि में आयोजित जिला युवा महोत्सव के दौरान मटकी लेकर सामूहिक नृत्य करती

फोटो : सोनीपत के मुरथल विवि में आयोजित जिला युवा महोत्सव के दौरान मटकी लेकर सामूहिक नृत्य करती

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed