फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sharadiya Navratri starts tomorrow... temples decorated, Ghat Sthapana will be done in the auspicious time

Sonipat News: शारदीय नवरात्र कल से...सजे मंदिर, शुभ मुहूर्त में की जाएगी घट स्थापना

Sun, 21 Sep 2025 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 21 Sep 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Sharadiya Navratri starts tomorrow... temples decorated, Ghat Sthapana will be done in the auspicious time
सोनीपत। मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना का उत्सव शारदीय नवरात्र 22 सितंबर से शुरू होगा। पहले दिन शुभ मुहूर्त में घट स्थापना कर मां के प्रथम शैलपुत्री स्वरूप का विधिविधान से पूजन किया जाएगा। नवरात्र काे लेकर मंदिरों और घरों में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। देवी मंदिर सजाए गए हैं। पूजा सामग्री के साथ ही अन्य वस्तुओं की खरीदारी से बाजारों की रौनक बढ़ गई है।
विज्ञापन

नवरात्र उत्सव को लेकर भक्तों में उल्लास बना हुआ है। प्रतिपदा तिथि पर मंदिरों और घरों में मां का आगमन होगा, जबकि अष्टमी-नवमी तिथि पर कन्या पूजन के बाद 2 अक्तूबर को दशमी के दिन मां की मूर्तियां विसर्जित की जाएंगी। मंदिरों की झालरों, रंग-बिरंगी लाइट से सजावट शुरू हो गई है।
विज्ञापन

शहर के बड़ा बाजार स्थित सिद्धपीठ मां चिटाने वाली माता मंदिर, गांव चिटाना में प्राचीन सिद्धपीठ माता मंदिर, कामी रोड काली माता मंदिर, सिद्धपीठ बाबा धाम मंदिर, माॅडल टाउन में नव दुर्गा मंदिर, कच्चे क्वार्टर स्थित दुर्गा मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में सजावट की जा रही है। मंदिरों को रंग-बिरंगी झालरों, लाइटों व लड़ियों से सजाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूजन सामग्री की खरीदारी को लेकर श्रद्धालुओं की बाजार में चहल-पहल होने लगी है। कच्चे क्वार्टर मार्केट सहित अन्य बाजारों में शनिवार को श्रद्धालु खरीदारी में जुटे रहे। दुकानदार गगन कुमार, नरेश, अमित, दीपक ने बताया कि पितृपक्ष के चलते बाजार में मंदी का दौर था। नवरात्र सोमवार से प्रारंभ होने से बाजार में रौनक लौटने लगी है।
उत्तर प्रदेश और दिल्ली से आईं मां दुर्गा की मूर्तियां
दुकानदारों ने बताया कि माता रानी की अष्टधातु, पीतल व मेटल से बनी मूर्तियों को उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुरादाबाद व दिल्ली से मंगवाया गया है। दुकानों पर हर साइज के हिसाब से मूर्तियां 150 रुपये 2800 रुपये तक उपलब्ध हैं। बाजार में जगह-जगह पूजन सामग्री के स्टॉल भी लगने लगे हैं। माता रानी की चुनरी 20 से 250 रुपये, नारियल 40 से 60, पूजन थाली 100 से 350, 16 शृंगार में उपयोग में होने वाली वस्तुएं व अन्य सामान उपलब्ध हैं। बाजार में धूप, दीप, घी, गूगल, लोबान, कपूर जैसी सामग्री की मांग बढ़ गई है।
--
शारदीय नवरात्र पर यह रहेगा शुभ मुहूर्त
पंडित अमित शौनक ने बताया कि आश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि 22 सितंबर देर रात 1:23 बजे से 23 सितंबर रात 2:55 बजे तक रहेगी। उदया तिथि अनुसार शारदीय नवरात्र 22 सितंबर से प्रारंभ होंगे। मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आएंगी। घटस्थापना के लिए सुबह 4:43 से 5:31 बजे तक ब्रह्म मुहूर्त, सुबह 6:09 से 8:06 बजे तक शुभ मुहूर्त, सुबह 11:49 से दोपहर 12:38 बजे तक अभिजित मुहूर्त रहेगा। दशमी के दिन 2 अक्तूबर को दशहरा व दुर्गा विसर्जन के साथ नवरात्र उत्सव संपन्न होगा। इस बार तृतीया तिथि 24-25 सितंबर दो दिन रहेगी। इसके चलते शारदीय नवरात्र 10 दिन के होंगे। साथ ही तीन योग का संयोग रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग 21 सितंबर सुबह 9:32 से 22 सितंबर सुबह 6:19 बजे तक, शुक्ल योग 22 सितंबर सुबह से शाम 7:58 बजे तक, ब्रह्म योग शाम 7:58 से 23 सितंबर रात 8:22 बजे तक रहेगा।


-
ड्राइफ्रूट और फलों के दाम में हुआ इजाफा

किराना दुकानदार अमित कुमार, दीपक दुआ ने बताया कि वर्ष 2024 की अपेक्षा इस बार ड्राइ फ्रूट के दामों में 15 से 25 फीसदी तक इजाफा हुआ है। व्रत व प्रसाद में प्रयोग होने वाले नारियल का गोला अब 250 से 400 रुपये किलो पहुंच गया है। किशमिश 300 से 450 रुपये, बादाम 650 से 840 रुपये किलो हो चुके हैं। पिछले साल की तरह कुट्टू आटा 120, शामक 140, सिंघाडे़ का आटा 200 रुपये किलो है। सब्जी विक्रेता विजय ने बताया कि नवरात्र के चलते फलों के दाम भी बढ़ने लगे हैं। सेब 120 से 180, केला 70 से 80, अनार, 180 से 240, संतरा 200 से 250, अमरूद 80 से 100 रुपये किलो हो गए हैं। एटलस रोड स्थित रेस्तरां संचालक अमित ने बताया कि इस बार श्रद्धालुओं को नवरात्र स्पेशल थाली 450 रुपये में उपलब्ध करवाई जाएगी। थाली में व्रत संबंधी आइटम, खीर, कुट्टू आटे की पूरी, आलू सब्जी, रायता शामिल रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed