फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Shankaracharya Nischyanand Saraswati will come for the first time in Sonipat

सोनीपत में पहली बार आंएगे शंकराचार्य निश्चयानंद सरस्वती, 20 नवंबर को करेंगे धर्मसभा

Sat, 29 Oct 2022 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Shankaracharya Nischyanand Saraswati will come for the first time in Sonipat
सोनीपत। गोवर्धन पीठ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी कुमार मलिक ने कहा कि जगन्नाथपुरी स्थित गोवर्धन पीठ के शंकराचार्य निश्चयानंद सरस्वती 19 नवंबर की देर शाम पहली बार सोनीपत आएंगे। वह 20 नवंबर को सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल में धर्म सभा को संबोधित करेंगे। सभा में सनातन धर्म के मूल्यों और लक्ष्यों को लेकर वार्ता होगी। कार्यक्रम की सफलता के लिए 108 सदस्यीय स्वागत कमेटी का गठन किया जाएगा। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी कुमार मलिक शुक्रवार को गेटवे कॉलेज में पत्रकारवार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वर्तमान में भारत और विश्व में सनातन मूल्यों का जो ह्रास हो रहा है, उनके शोधन के लिए शंकराचार्य निश्चयानंद सरस्वती भारत व नेपाल में राष्ट्र उत्कर्ष अभियान यात्रा के तहत भ्रमण कर रहे हैं। इस कड़ी में वह 19 नवंबर को सोनीपत पहुंचेंगे। शंकाराचार्य निश्चयानंद सरस्वती 21 नवंबर को ऋषिहुड विश्वविद्यालय भी जाएंगे। इस दौरान आदित्य वाहिणी संगठन के हरियाणा प्रांत के संयोजक आजाद सिंह के साथ स्वागत समिति के मुख्य संयोजक राकेश अग्रवाल, साहिल अग्रवाल व डॉ. निर्मल खंडेलवाल के अतिरिक्त शहर के प्रबुद्ध नागरिकों को इस स्वागत समिति में शामिल किया जाएगा। इस दौरान साहिल अग्रवाल, पूनम राय, नीरज शर्मा, पवन गुप्ता, सुरेश पाराशर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed