{"_id":"68cf13509e4de669da04d0a3","slug":"shakti-murder-case-remand-of-three-accused-ends-blood-stained-clothes-recovered-sonipat-news-c-197-1-snp1001-142611-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: शक्ति हत्याकांड...तीनों आरोपियों की रिमांड समाप्त, खून से सने कपड़े बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: शक्ति हत्याकांड...तीनों आरोपियों की रिमांड समाप्त, खून से सने कपड़े बरामद
Sun, 21 Sep 2025 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 21 Sep 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
गन्नौर। राजपुर गांव में हिस्ट्रीशीटर शक्ति की हत्या के मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों की पुलिस रिमांड खत्म हो गई है। इसके बाद तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। आरोपी बिजेंद्र व कृष्ण सोनीपत के राजपुर और संदीप पटेल नगर गन्नौर का निवासी है।
आरोपियों की निशानदेही पर खून से सने कपड़े बरामद किए गए। इससे पहले पुलिस हत्या में प्रयुक्त सरिया, लकड़ी का बिट्टा और जेली बरामद कर चुकी थी। एसीपी ऋषिकांत ने बताया कि हत्या का कारण प्राॅपर्टी विवाद है। शक्ति व बिजेंद्र के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसके चलते शक्ति आरओ प्लांट पर पहुंचा और दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी।
इसी दौरान बिजेंद्र, उसके भाई और भतीजों ने मिलकर शक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। मृतक की मां शीला देवी की शिकायत पर पुलिस ने बिजेंद्र, कृष्ण, सुंदर, जोगेंद्र, राहुल, आकाश और अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। एसीपी ने बताया कि अब तक तीन आरोपियों को जेल भेजा गया है और बाकी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज किए गए हैं।