फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Shaan-e-Punjab Express will be cancelled on 16th, Dadar-Malwa will run late.

Sonipat News: शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस 16 को रद्द रहेगी, दादर-मालवा देरी से चलेंगी

Sat, 06 Dec 2025 10:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 06 Dec 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
Shaan-e-Punjab Express will be cancelled on 16th, Dadar-Malwa will run late.
फोटो 06- सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन में सवार होते यात्री। संवाद
सोनीपत। दिल्ली-सोनीपत के रास्ते अमृतसर जाने वाली शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस का 16 दिसंबर को परिचालन रद्द रहेगा। इसके अलावा दादर एक्सप्रेस का 14 दिसंबर को 2:20 घंटे व मालवा एक्सप्रेस 16 दिसंबर को बीच मार्ग में रोक कर 1:25 घंटे की देरी से चलाई जाएगी। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

उत्तर रेल मंडल ने पंजाब के साहनेवाल और गोराया स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग और सिग्नल गियर को बदलने का निर्णय लिया है। ऐसे में रेलवे की ओर से नई दिल्ली-अमृतसर रूट पर चलने वाली शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस का 16 दिसंबर को परिचालन रद्द किया हुआ है।
विज्ञापन

शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस का सोनीपत स्टेशन पर सुबह 7:20 बजे व रात को 9:18 बजे ठहराव तय है। इसके अलावा हरियाणा और उत्तर प्रदेश से पंजाब व जम्मू रूट पर आवागमन करने वाली 7 एक्सप्रेस ट्रेनों का 14 व 16 दिसंबर को मार्ग में 2:20 घंटे तक की देरी से परिचालन किया जाएगा। लंबी दूरी की दो ट्रेनों का पंजाब में मार्ग परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के चलते छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से अमृतसर जाने वाली दादर एक्सप्रेस का 14 दिसंबर को दिल्ली व अंबाला मंडल में 40-40 मिनट, फिरोजपुर मंडल में 1 घंटे की देरी से रोककर परिचालन होगा। वहीं, कटरा से डॉ. आंबेडकर नगर जाने वाली मालवा एक्सप्रेस का 16 दिसंबर को जम्मू मंडल में 40 मिनट व फिरोजपुर मंडल में 45 मिनट की देरी से रोककर परिचालन किया जाएगा।

पंजाब के साहनेवाल और गोराया स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग व सिग्नल गियर को बदलने को लेकर 16 दिसंबर को अप-डाउन दोनों रूट पर शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस का परिचालन रद्द रहेगा। सात ट्रेनों का बीच मार्ग में रोककर थोड़ी देरी से परिचालन होगा। -हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed