{"_id":"6949b1039bc2939a6104dea2","slug":"sewing-and-embroidery-training-given-to-24-women-and-girls-to-become-self-reliant-sonipat-news-c-197-1-snp1008-147117-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: आत्मनिर्भर बनने के लिए 24 महिलाओं व युवतियों को दिया सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: आत्मनिर्भर बनने के लिए 24 महिलाओं व युवतियों को दिया सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण
Tue, 23 Dec 2025 02:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 23 Dec 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
फोटो 21- सोनीपत के जीवीएम कन्या महाविद्यालय में कटिंग एवं सिलाई प्रशिक्षण शिविर के समापन कार
सोनीपत। जीवीएम कन्या महाविद्यालय की इंस्टीट्यूशंस इनोवेशन काउंसिल के तत्वावधान में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई), करनाल के सहयोग से चल रहे 30 दिवसीय कटिंग एवं सिलाई प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को समापन किया गया। शिविर का उद्देश्य महिलाओं व युवतियों को सिलाई-कढ़ाई के व्यावहारिक प्रशिक्षण के साथ आत्मनिर्भर, स्व-रोजगार के लिए सक्षम बनने के लिए प्रेरित करना रहा।
संस्था के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी व प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने प्रतिभागियों को कौशल का उपयोग कर स्व-रोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही स्टार्टअप, बड़े पैमाने पर उत्पादन, उद्योगों में उपलब्ध अवसरों पर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने उद्योग में अप्रेंटिसशिप कार्यक्रम के लिए इच्छुक प्रतिभागियों को आमंत्रित भी किया।
मुख्य अतिथि के रूप में राई औद्योगिक क्षेत्र के अध्यक्ष राकेश छाबड़ा, एमएसएमई की सहायक निदेशक नीतू सरोहा, पेशेवर युवा आरती ने 24 प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए। प्रशिक्षण के दौरान तैयार किए गए परिधानों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसे अतिथियों ने सराहा। इस प्रशिक्षण में कविता, स्नेहा, सविता का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
उन्होंने प्रतिभागियों को सिलाई के साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं, वित्तीय सहायता एवं ऋण संबंधी जानकारी भी प्रदान की।कार्यक्रम में आईआईसी के संयोजक डॉ. प्रवीण शर्मा, सहयोगी प्राध्यापिका डॉ. रेनू, प्रीति, डॉ. प्रगति, डॉ. तमन्ना मौजूद रही।