फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sewer covers broken at many places in the city, officials are not taking care

Sonipat News: शहर में कई जगह टूटे सीवर के ढक्कन, अधिकारी नहीं ले रहे सुध

Tue, 22 Oct 2024 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 22 Oct 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Sewer covers broken at many places in the city, officials are not taking care
सोनीपत के गन्नौर के बीएसटी के पास बादशाही रोड पर सीवर का ढक्कन टूटने पर खुले मैनहोल पर लगाया गय
गन्नौर। शहर में सीवर के मैनहोल पर रखे ढक्कन बार-बार टूट रहे हैं। ढक्कन टूटने से जहां कचरा मैनहोल में गिर रहा है, वहीं खुले मैनहोल हर समय हादसे को न्योता दे रहे हैं। शहरवासियों का आरोप है कि जलापूर्ति विभाग की ओर से निम्न स्तर के ढक्कनों का प्रयोग किया गया है।
विज्ञापन


नवीन कुमार, अमित, सुनील, मोहित व राजकुमार ने कहा कि माॅडल संस्कृति स्कूल से बादशाही रोड तक पानी निकासी के लिए जलापूर्ति विभाग ने सीवर लाइन दबा रखी है। बीएसटी रोड के साथ लगते बादशाही रोड पर मैनहोल का ढक्कन काफी दिनों से टूटा पड़ा है। मुख्य सड़क होने के कारण यहां से वाहनाें की आवाजाही अधिक रहती है। मैनहोल से बचने के लिए वाहन चालकों को कट लगाना पड़ रहा है। इससे हादसा होने का डर बना रहता है, लेकिन अधिकारी मैनहोल के ढक्कनों की कोई सुध नहीं ले रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से व्यवस्था को जल्द दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन


--

शहर में टूटे सीवरेज के ढक्कन व खुले मैनहोल का मामला संज्ञान में नहीं है। जल्द संबंधित विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश देकर सभी सीवरेज के ढक्कनों की जांच करवाई जाएगी। शहर में सीवर के जहां भी ढक्कन टूटे हुए हैं, उन्हें जल्द नया लगवाया जाएगा। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। डाॅ. निर्मल नागर, एसडीएम, गन्नौर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed