फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Severe cold becomes a problem, Coldest night of the season in Sonipat, Geeta Jayanti Express canceled

कड़ाके की ठंड बनी मुसीबत: सोनीपत में सीजन की सबसे ठंडी रात, कोहरे के कारण गीता जयंती एक्सप्रेस रद्द

Sun, 14 Jan 2024 11:49 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 14 Jan 2024 11:49 AM IST
सार

सोनीपत जिलावासियों को शीतलहर का सितम झेलना पड़ रहा है। कोहरे के कारण जहां हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी हुई है। वहीं ट्रेनों पर भी इसका असर देखने को मिला है। कोहरे के कारण गीता जयंती एक्सप्रेस रद्द कर दी गई, जबकि अन्य ट्रेनें एक से 12 घंटे तक की देरी से चली।

विज्ञापन
Severe cold becomes a problem, Coldest night of the season in Sonipat, Geeta Jayanti Express canceled
कोहरे में गुजरते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत में सर्दी का सितम जारी है। शनिवार की रात सर्दी के सीजन की अब तक की सबसे ठंडी रात रही। न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री तक गिरा है। वहीं प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी हुई है। रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 260 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान गिरने से लोगों को कड़ाके की ठंड का अहसास हो रहा है। घने कोहरे ने ट्रेनों सहित वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगाए हैं। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो तीन दिन कोहरे का असर बरकरार रह सकता है।

विज्ञापन


जिलावासियों को शीतलहर का सितम झेलना पड़ रहा है। शनिवार रात से ही कोहरे का असर गहराने लगा था। देर रात तक दृश्यता घटकर करीब 10 मीटर तक सिमट गई थी। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 6.7 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री दर्ज किया गया था। सीजन का सबसे ठंडा दिन होने के कारण लोग ठंड से कांपते रहे।
विज्ञापन


किसानों को हल्की सिंचाई की सलाह
कड़ाके की ठंड के बीच कृषि विशेषज्ञों ने गेहूं, सरसों व आलू की फसल में हल्की सिंचाई करने की सलाह दी है। विशेषज्ञों का कहना शीतलहर में गेहूं की फसल के तने में गांठ पड़ सकती है। वहीं सरसों व आलू की फसल को नुकसान हो सकता है। इस समस्या से बचने के लिए किसानों को फसलों में हल्की सिंचाई करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गीता जयंती रद्द तो अन्य ट्रेनें घंटों देरी से चली
कोहरे के कारण जहां हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी हुई है। वहीं ट्रेनों पर भी इसका असर देखने को मिला है। कोहरे के कारण गीता जयंती एक्सप्रेस रद्द कर दी गई, जबकि अन्य ट्रेनें एक से 12 घंटे तक की देरी से चली। इनमें अप लाइन की 12311 नेताजी एक्सप्रेस 13:24 घंटे, 18101 मूरी एक्सप्रेस 13:11 घंटे, 11057 अमृतसर एक्सप्रेस 7 घंटे, 12919 मालवा एक्सप्रेस 6:45 घंटे तक की देरी से चली। वहीं डाउन लेन पर 12058 जनशताब्दी एक्सप्रेस 1:22 घंटे, 11078 झेलम एक्सप्रेस 04:26 घंटे, 14054 दिल्ली-हिमाचल एक्सप्रेस 03:30 घंटे, 14034 जम्मू मेल 2 घंटे तक की देरी से चल रही है। लंबी दूरी की ट्रेनों के घंटों देरी से चलने के कारण सवारी गाड़ियां भी प्रभावित रही और अपने निर्धारित समय से आधे से एक घंटे तक की देरी से चली। जिससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।


अधिकारी के अनुसार
जिले में घने कोहरे की चादर छाई हुई है। न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री तक गिरा है। सर्दी के सीजन में रविवार अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। हवा का दबाव कम होने से कोहरा गहराया है, जिससे दृश्यता कम रही। तीन दिन तक कोहरे का असर बरकरार रहने के आसार बने हुए हैं।
डॉ. प्रेमदीप, कृषि विज्ञान, कृषि विज्ञान केंद्र, जगदीशपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed