फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Severe cold and fog became a problem. The night was the coldest of the season, minimum temperature dropped to 3.9 degrees.

Sonipat News: कड़ाके की ठंड व कोहरा बना मुसीबत..सीजन की सबसे ठंडी रही रात, 3.9 डिग्री तक गिरा न्यूनतम तापमान

Mon, 15 Jan 2024 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 15 Jan 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Severe cold and fog became a problem. The night was the coldest of the season, minimum temperature dropped to 3.9 degrees.
सोनीपत में शनिवार रात दस बजे बहालगढ़ रोड पर छाया कोहरा। संवाद
सोनीपत। कड़ाके की सर्दी के साथ ही कोहरा लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। शनिवार की रात सीजन की सबसे ठंडी रात रही। न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री तक गिरने से लोग कांपने को मजबूर हो गए। शनिवार रात नौ बजे से ही कोहरा छा गया था जो रविवार को दोपहर 12 बजे तक लोगों को परेशान करता रहा। उसके बाद कोहरा छटा और धूप खिली। जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिल सकी। सोमवार को भी घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया गया है। चार किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चल रही शीतलहर में लोग दिनभर कांपते रहे। प्रदूषण का स्तर हालांकि शनिवार से कम हुआ है, लेकिन अभी भी गंभीर स्थिति में बना हुआ है।
विज्ञापन


मकर संक्रांति पर रविवार को लोगों को घने कोहरे का सामना करना पड़ा। कोहरा इतना घना था कि दृश्यता 10 से 20 मीटर तक सिमट कर रह गई। वातावरण में नमी अधिक होने के कारण सुबह कोहरा बूंदों के रूप में गिरा। शनिवार रात से ही कोहरा छा गया था। जिससे रातभर वाहन चालक परेशान रहे। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार ठंड अभी दो से तीन दिन तक ज्यादा परेशान करेगी। इस दौरान आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। हालांकि उसके बाद लोगों को ठंड से हल्की राहत मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

पहाड़ी क्षेत्रों हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी क्षेत्रों में तापमान लगातार गिर रहा है। रविवार को चार किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चली। वायु गुणवत्ता सूचकांक 249 दर्ज किया गया। एक दिन पहले यह 279 दर्ज किया था। जिले में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार अभी दो दिन तक कोहरा परेशान करता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
रात को वाहन चालकों ने खड़े कर दिए वाहन

शनिवार रात दस बजे तक घना कोहरा छा गया था। जिससे नेशनल हाईवे (एनएच)-44, एनएच 334 बी, केएमपी, केजीपी समेत अन्य मार्गों पर वाहनों की रफ्तार थमी रही। ऐसे में ज्यादातर वाहन चालकों ने अपने वाहनों को ढाबों व अन्य सुरक्षित स्थानों पर खड़ा करना पड़ा। चालकों को रात के समय कुछ दिखाई नहीं दे रहा था।



इंसेट
दोपहर में निकली धूप ने किसानों को दी राहत

जनवरी के पहले सप्ताह में धूप काफी कम निकली थी। ठंड के कारण कृषि संबंधित कार्य प्रभावित हो रहे थे। अब दो-तीन दिन से दोपहर के समय धूप निकलने से किसानों को राहत मिली है। धूप निकलने से किसान फसलों में खाद डालने के साथ ही दवाइयों का स्प्रे कर सकते हैं। वहीं सब्जियों की फसलों की ठंड की वजह से रुकी हुई बढ़वार धूप निकलने के बाद अब बेहतर हो सकेगी। सोनीपत जिले में करीब 30 हजार एकड़ भूमि में किसान अलग-अलग तरह की सब्जियां उगाते हैं।




वर्जन

वातावरण में नमी बढ़ने से सोनीपत में लोगों को घने कोहरे का सामना करना पड़ रहा है। दो दिन बाद इससे राहत मिलनी शुरू होगी। न्यूनतम तापमान में अधिक बढ़ोतरी नहीं होगी, लेकिन दिन में अब धूप खिलने के आसार अधिक बने रहेंगे। जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी।-डॉ. प्रेमदीप, मौसम वैज्ञानिक, केवीके सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed