फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Setback to BJP in Sonipat, Devendra Kadian resigns from the party; announces to contest election independent

सोनीपत में भाजपा को झटका: देवेंद्र कादियान ने दिया इस्तीफा, कहा- पार्टी में हो रही टिकटों की खरीद-फरोख्त

Tue, 10 Sep 2024 11:19 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 10 Sep 2024 11:19 AM IST
सार

सोनीपत से भाजपा नेता देवेंद्र कादियान ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। यह कदम पार्टी के भीतर चल रहे असंतोष को भी उजागर करता है। उनकी इस घोषणा से क्षेत्र की राजनीतिक स्थिति में बदलाव की संभावना है।

विज्ञापन
Setback to BJP in Sonipat, Devendra Kadian resigns from the party; announces to contest election independent
देवेंद्र कादियान ने बीजेपी से दिया इस्तीफा - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत के गन्नौर में भाजपा को बड़ा झटका लगा है, जब टिकट कटने की खबर से नाराज देवेंद्र कादियान ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र कादियान ने फेसबुक पर लाइव आकर पार्टी को अलविदा कहा। कादियान ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी में टिकटों की खरीद-फरोख्त हो रही है, जो कि लोकतंत्र के लिए सही नहीं है।

विज्ञापन


विज्ञापन

कादियान ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा भी की है और कहा कि वह 12 सितंबर को सुबह 10 बजे गन्नौर की अनाज मंडी में एक जनसभा करेंगे। जनसभा के बाद वे अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस घटनाक्रम ने गन्नौर की सियासत में हलचल मचा दी है और भाजपा के लिए यह एक बड़ा नुकसान माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed