फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Senior Deputy Mayor held court, most of the complaints registered related to property ID

Sonipat News: सीनियर डिप्टी मेयर ने लगाया दरबार, प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित ज्यादातर शिकायतें दर्ज

Sat, 21 Jun 2025 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 21 Jun 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Senior Deputy Mayor held court, most of the complaints registered related to property ID
फोटो 28: सोनीपत नगर निगम कार्यालय में जनसमस्याएं सुनते सीनियर डिप्टी मेयर राजीव सरोहा। स्रोत: प
सोनीपत। सीनियर डिप्टी मेयर राजीव सरोहा ने नगर निगम कार्यालय में शुक्रवार को जनसमस्याएं सुनीं। साथ ही अधिकारियों को कार्रवाई कर उनका समाधान करने के निर्देश दिए। दरबार में मुख्य रूप से प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित ज्यादातर समस्याएं रहीं। लोगों ने बताया कि जो काम वह तत्काल आपत्ति दर्ज करवाकर दो दिन में कराते थे। वह अब तत्काल आपत्ति के बाद भी ऑफलाइन नोटिंग पर अप्रूवल के चक्कर में 15-20 दिन में भी नहीं हो रहा, जबकि सरकार के आदेशानुसार तत्काल आपत्ति को 2 दिन में स्पष्ट करना अनिवार्य है।
विज्ञापन

सीनियर मेयर राजीव सरोहा ने लोगो को आश्वासन देते हुए अगले सप्ताह निगम आयुक्त से बात करके इसका समाधान कराने का भरोसा जताया। पार्षद पति राजेश दहिया ने बताया कि छोटू राम धर्मशाला का करीब 40 लाख रुपये से होने वाला काम कई वर्ष से अधूरा पड़ा है। पार्षद नवीन तंवर ने बताया कि सूरी पेट्रोल पंप वाली गली के विकास कार्य के लिए 84 लाख रुपये की डीएनआईटी मंजूर नहीं हो पाया है। शहरवासियों ने सीवर ब्लॉकेज, नाले की सफाई, गलियों की मरम्मत सहित अन्य समस्याएं रखी। जिसके जल्द समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed