फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   seduced the girl and grabbed a bag full of jewlery

बच्ची को बहलाकर आभूषण भरा बैग हड़पा

Sun, 03 Oct 2021 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
seduced the girl and grabbed a bag  full of jewlery
मायके आई महिला ने पड़ोसी मां-बेटी पर उसकी आठ साल की बच्ची को बहकाकर सोने-चांदी के आभूषण व 50 हजार रुपये की नकदी हड़पने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसकी बेटी घर से नकदी व आभूषण से भरा बैग लेकर बाहर आ गई थी। जब वह आरोपियों के घर गए तो उनसे गाली-गलौज करते हुए मारने की भी धमकी दी गई। इस पर एसपी के आदेश पर शहर थाना पुलिस ने आरोपी मां-बेटी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मायके आई सुमन ने बताया कि वह 25 अगस्त मायके पहुंची थी। इस दौरान उसकी आठ वर्षीय बेटी अंजली खेलते हुए घर से बैग लेकर गली में चली गई। सुमन के अनुसार बैग में सोने-चांदी के आभूषण व करीब 50 हजार रुपये नकद थे। आरोप है कि गांव निवासी कमलेश व उसकी बेटी ने अंजली के पास बैग देख लिया और उसे चोरी करने की नियत से उसे बहकाकर अपने घर ले गई। इसके बाद उन्होंने बैग से आभूषण व रुपये निकाल लिए। बैग में नकदी के साथ ही सोने का कड़ा, सोने की झुमकी, दो टीके, नथ, तीन अंगूठी, मंगलसूत्र, दो चेन चांदी के आभूषण भी थे।
विज्ञापन

जब उन्होंने कमलेश के घर जाकर उससे बात करने की कोशिश की तो वह उनसे गाली गलौज करने लगे और जान से मारने की धमकी देने लगे। सुमन के अनुसार इसको लेकर उसने एएसपी व शहर थाना गोहाना में शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं है। अब इस मामले में एसपी के आदेश पर शहर थाना पुलिस ने आरोपी मां-बेटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed