{"_id":"57f6a0e44f1c1b465927041a","slug":"secure-sage-guard-car-accident-police-sonepat","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में गिरी कार, पुलिस ने बचाया परिवार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में गिरी कार, पुलिस ने बचाया परिवार
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत
Updated Fri, 07 Oct 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
car
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहट गांव में पूजन सामग्री बहाने आया परिवार हादसे का शिकार होने से बच गया। खरखौदा के वार्ड न. 5 निवासी गगन खुराना अपनी पत्नी व बच्ची प्रकृति के साथ रोहट नहर पर पूजा की सामग्री बहाने आया था। जैसे ही वह नहर की तरफ कार घुुमाने लगा तो कार की ब्रेक की बजाय रेस दबने से कार नहर में चली गई। वहां मौके पर तैनात पीसीआर कर्मियों ने सूचना सदर थाना प्रभारी अजय मलिक को दी।
थाना प्रभारी ने मौके पर टीम को भेजा और पुलिसकमियों ने ग्रामीणों के सहयोग से तीनों को नहर से सकुशल निकाल लिया। थाना प्रभारी अजय मलिक ने बताया कि रोहट गांव के पास नहर में एक कार गिरने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर ईश्वर सिंह और अशोक कुमार को भेजा। ग्रामीणों की मदद से दंपति और बच्ची को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।