फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sector residents considered the arrest of watchmen wrong

Sonipat News: सेक्टरवासियों ने चौकीदारों की गिरफ्तारी को ठहराया गलत

Wed, 16 Oct 2024 03:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 16 Oct 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Sector residents considered the arrest of watchmen wrong
फोटो 37- सोनीपत के राई स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय पर उनसे मिलने पहूंचे सेक्टर-12 वेलफेयर एसोसि
सोनीपत। सेक्टर-12 पार्ट तीन के निवासी एवं रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी मंगलवार को राई स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय में पुलिस आयुक्त सतेंद्र गुप्ता से मुलाकात की।
विज्ञापन

उन्होंने गांव कबीरपुर निवासी किशोर की मौत के मामले में गिरफ्तार किए गए चौकीदारों की गिरफ्तारी को गलत ठहराते हुए न्याय की मांग की। सेक्टवासियों के साथ नेपाल से पहुंचे चौकीदार के परिजनों ने पुलिस से ठोस कार्रवाई की मांग की। जिस पर पुलिस आयुक्त ने मामले की जांच का जिम्मा एसीपी राजपाल को सौंपा है।
विज्ञापन

सेक्टरवासियों ने पुलिस आयुक्त को बताया कि किशोर चोरी की नीयत से सेक्टर में घुसने की कोशिश कर रहा था। रोकने पर उसने सुरक्षा कर्मियों पर चाकू से वार किए। सुरक्षा कर्मियों ने डंडा मारकर काबू किया था। पकड़े जाने पर आरोपी ने खुद के नशे में होने और चोरी के लिए सेक्टर में घुसने की बात कही थी। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ। मामले की सूचना डायल 112 पर फोन कर पुलिस को दी गई थी। पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई थी। किशोर खुद चलकर गाड़ी में बैठा था, जिसकी वीडियो फुटेज भी है। थाना सेक्टर-27 पुलिस ने रात को कार्रवाई न होने की बात कह अगले दिन बुलाया। अगले दिन थाने पहुंचे लोगों ने पुलिस को अपने अनुसार कार्रवाई करने की बात कही थी। 09 अक्तूबर को पता चला कि उसकी मौत हो गई। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार सुरक्षा कर्मियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टरवासियों ने कहा कि सुरक्षा कर्मी अपने कर्तव्य का पालन कर रहे थे, बिना वजह कानूनी कार्रवाई करना गलत है। मामले में पुलिस ने लापरवाही बरती है। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस आयुक्त ने मामले की निष्पक्ष जांच करवाने का आश्वासन दिया है। इस दौरान आरडब्ल्यूए सेक्टर-12 के प्रधान हंसराज नांदल, सचिव जपन सिंह, सुरेंद्र राणा, कुलदीप, विजय मेहता, दीपांशु, चरणजीत परूथी, विजय मिगलानी व संजय पारगल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed